Munaadi Big Breaking प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ से 17 की मौत, 100 घायल, संगम नोज इलाके में एंट्री बंद…जानिए कैसे हुआ हादसा

munaadi news image
January 29, 2025



Munaadi Big Breaking प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ से 17 की मौत, 100 घायल, संगम नोज इलाके में एंट्री बंद…जानिए कैसे हुआ हादसा

munaadi news image

प्रयागराज मुनादी। प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत हो गई। करीब 100 लोग घायल हैं। बताया गया कि अफवाह के चलते संगम नोज पर भगदड़ मची। कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। हादसे के बाद 70 से ज्यादा एंबुलेंस संगम तट पर पहुंचीं। इनसे घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है।  संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। हादसे के बाद संगम तट पर NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया। 

Advertisement

Advertisement


इस घटना के बाद प्रयागराज शहर में भी श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए शहर की सीमा से सटे जिलों में प्रशासन को मुस्तैद कर दिया गया है। इस घटना के बााद भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा- संगम नोज पर अधिक भीड़ के कारण यह फैसला किया गया है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी से फोन पर घटना की जानकारी ली।


पीएम मोदी ने ली जानकारी

Advertisement

Advertisement

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने महाकुंभ मेले की स्थिति के बारे में यूपी के सीएम योगी से जानकारी ली और अब तक घायलों के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा की।  इसके साथ ही पीएम ने श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है। मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान से पहले मची भगदड़ को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। उन्होंने यूपी सरकार को केंद्र से पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News