Big Breaking Jashpur घायल मरीज को अंबिकापुर ले जाने के दौरान 108 का टायर पंचर , अस्पताल पहुंचते मरीज की मौत , सीएमएचओ और बीएमओ ने बतायी ये बात ,108 के अधिकारियों ने कहा स्टेपनी थी.....

munaadi news image
June 09, 2022



Big Breaking Jashpur घायल मरीज को अंबिकापुर ले जाने के दौरान 108 का टायर पंचर , अस्पताल पहुंचते मरीज की मौत , सीएमएचओ और बीएमओ ने बतायी ये बात ,108 के अधिकारियों ने कहा स्टेपनी थी.....

तजि

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी ।। बड़ी खबर बगीचा से आ रही है । सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को एम्बुलेंस के जरिये अंबिकापुर ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते मे एम्बुलेंस का टायर फट गया ।दुर्भाग्यजनक बात ये कि एम्बुलेंस में स्टेपनी नही था और जबतक टायर का मरम्मत होता मरीज की हालत और नाजुक हो गयी और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया।


 जानकारी के मूताबिक गुरुवार की दोपहर भगत राम नाम का व्यक्ति कही जा रहा था तभी बगीचा के सराई पानी के पास एक बाईंक ने उसे टक्कर मार दी।बाईंक की ठोकर से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।उपचार के लिए उसे बगीचा सरकारी अस्पताल लाया गया जहां  गम्भीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया ।लेकिन अंबिकापुर जाते वक़्त रास्ते मे चेन्द्रा के पास एम्बुलेंस 108 का टायर फट गया ।एम्बुलेंस में स्टेपनी नहीं होने के कारण टायर मरम्मत में काफी देर हो गयी ।इस बीच घायल की हालत बिगड़ती गयी और जबतक मरीज अस्पताल पहुंचता तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।


इस मामले में जिले के सीएमएचओ रंजीत टोप्पो ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है जबकि बीएमओ बगीचा का कहना है कि  108 का कंटोल रायपुर से है उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है ।वहीं इस मामले में जब 108 के अधिकारियों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि घायल की स्थिति काफी क्रिटिकल थी लेकिन टायर पंचर होते ही दूसरे एम्बुलेंस की व्यवस्था तत्काल कर दी गयी थी और मरीज को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था ।मरीज की मौत एम्बुलेंस में नहीं हुई है ।


इस मामले में 108 के पीआरओ अमित वर्मा का कहना है कि एम्बुलेंस में स्टेपनी नहीं होने की बात गलत है ।एम्बुलेंस में स्टेपनी था ।एस्टेपनी चेंज किया जा रहा था इसी दौरान दूसरा एम्बुलेंस मौके पर पहुँच गया और 15 मिनट के भीतर दूसरे एम्बुलेंस से मरीज को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News