Big Breaking Jashpur कथित गोमांस बेचे जाने पर बवाल :पुलिस हस्तक्षेप के बाद स्थित नियंत्रण में , भाजपा नेत्री का बड़ा बयान, कहा-कल पूरा जिला रहेगा .........पढिये पूरी खबर

munaadi news image
June 09, 2022



Big Breaking Jashpur कथित गोमांस बेचे जाने पर बवाल :पुलिस हस्तक्षेप के बाद स्थित नियंत्रण में , भाजपा नेत्री का बड़ा बयान, कहा-कल पूरा जिला रहेगा .........पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जशपुर में हुए हंगामे से है।खबर है कि गौमांस बेचने को लेकर जशपुर बाजार डाँड़ में हुए हो हल्ला हंगामा और तोड़ फोड़ की घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों और पुलिस के जवानों की मौजूदगी और हस्तक्षेप के बाद भीड़ को काबू में कर लिया गया है । आक्रोश ज्यादा न भड़के और मामला शांत हो जाय इसके लिए नेताओं के द्वारा पहल की जा रही है ।फिलहाल हालात को काबू में कर लिया गया है ।

Advertisement

Advertisement


आपको बता दें कि गुरुवार शाम को जशपुर बाजार डाँड़ के एक छपरी में गोमांस बेचे जाने की घटना सामने आने के बाद यहाँ का माहौल गर्म हो गया था। स्थानीय लोग वहां इकट्ठे हो गए और गोमांस बेचने वालो की पिटाई शुरू हो गयी। इस घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए और गोमांस बेचने वाले आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया लेकिन तबतक स्थिति बिगड़ने लगी ।स्थानीय लोग मौके पर हंगामा करने लगे ।इस दौरान कुछ छपरी में तोड़ फोड़ भी की गई और शहर के एक दो चैराहो को जाम कर दिया गया ।  


जशपुर एसडीओपी राजेन्द्र परिहार ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है ।  आक्रोशित लोगो को समझा दिया गया है । चक्का जाम जैसी कोई स्थित नहीं है । तोड़ फोड़ की कोशिश की जा रही थी लेकिन पुलिस हस्तक्षेप के चलते ऐसी घटना नही घट पाई ।



Advertisement

Advertisement

इधर इसी घटना से जुड़ी बड़ी खबर यह है कि कल याने शुक्रवार को भाजपा की ओर से जिला बन्द का आह्वान किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेत्री रायमुनि भगत ने बताया कि शुक्रवार को जिला बन्द का आह्वान किया गया है।उन्होंने कहा कि जशपुर बाजार डाँड़ स्थित कीर्तन भवन और भाजपा कार्यालय के सामने गोमांस बेचे जाने की घटना निंदनीय है ।भाजपा ऐसे कृत्यों का विरोध करती है और करती रहेगी ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News