जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जशपुर जिला मुख्यालय से आ रही है, जहां एक ऑटो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी, जिसमें सवार 5 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर आ रही है, हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबरे नही है, पर बताया जा रहा है कि दुर्घटना बड़ी थी, जहां ऑटो का कचूमर निकल गया है। वो तो भला हो 108 का कि समय पर घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गई। पर हादसा बड़ा था।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सकरडेगा और आरा के बीच बने पुल से ऑटो अनियंत्रित होकर कूद गयी, जिसमे सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । हालांकि सूचना मिलते ही 108 घटनास्थल से जिला अस्पताल घायलों को लेकर पहुंच गया, जिससे जानमाल की क्षति होने की अब तक खबर नहीं है।
घायलों के संबंध में जो जानकारी मिल रही है उस अनुसार के अनुसार सभी घायल सकरडेगा के हैं, जिनके नाम क्रमश: ईश्वरी 27वर्ष, तरुणा 23, लक्ष्मी सिंह 10, सबरी देवी 29 , रामनाथ सिंह 40 वर्ष है।
बताया जा रहा है कि ये सभी शादी में समारोह में शामिल होने आरा गांव की ओर गए थे, वहां से वापसी के दौरान ये घटना घट गई।, सूचना पर 108 की टीम जिसमे पायलट फुलेश्वर और ईएमटी रीना बैरागी घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों के उपचार के साथ ही उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।