जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जशपुर से आ रही है।अभी थोड़ी देर पहले यहाँ के एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीधन आग लगने की खबर है । महाराजा चौक के पास स्थित ऑटो पार्ट्स दुकान के संचालक का नाम मीनू जैन बताया जा रहा है।
जानकारी के मूताबिक लहभग पौने 9 बजे अचानक दुकान में आग लगी और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया है आग लगने की असली वजह की जानकारी नहीं मिल पाई है ।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम मौके पर बुला ली गयी है ।मौके पर एडिशनल एसपी सहित पूलिस और प्रशासन की टीम भी पहुँच गयी है।