जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जिले के दुलदुला से आ रही है।दुलदुला थाना क्षेत्र के कोरना गाँव मे बीते शाम सोमबार को आकाशीय बिजली गिर जाने से 10वीं में पढ़ने वाले एक छात्र की मौत हो गईं जबकि दूसरे छात्र की स्थिति गम्भीर है। मृतक छात्र का नाम विशेन्द्र यादव उम्र 15 वर्ष बताया जा रहा है जबकि घायल छात्र का नाम आशुतोष है।
दुलदुला थाना प्रभारी ने बताया कि सोमबार की शाम करीब साढ़े 6 बजे दोनो छात्र कुसुम खाने पास के ही जंगल मे गए थे तभी आकाशीय बिजली गिर गयी और दोनो आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।आनन फानन में दोनो को अस्पताल दुलदुला लाया गया।मृतक विशेन्द्र की हालत को नाजूक देखते हुए उसे दुलदुला से कुनकुरी के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया था जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।