Big breaking jashpur हाथी गश्ती दल पर ग्रामीणों का हमला , ड्राइवर को इतना पीटा कि ड्राइवर ...घटना से आक्रोशित हुआ वन विभाग .कल से कोई भी कर्मचारी नहीं करेगा गश्त , पढिये पूरी खबर

munaadi news image
June 09, 2022



Big breaking jashpur हाथी गश्ती दल पर ग्रामीणों का हमला , ड्राइवर को इतना पीटा कि ड्राइवर ...घटना से आक्रोशित हुआ वन विभाग .कल से कोई भी कर्मचारी नहीं करेगा गश्त , पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी ।। बड़ी खबर कुनकुरी से आ रही है।खबर है कि वन परिक्षेत्र कुनकुरी के म्यूरचुंदी गाँव मे हाथी गश्ती दल के ड्राइवर के साथ ग्रामीणों ने मार पीट कर दी है।मारपीट की घटना में ड्राइवर का सिर फट गया है।  इस घटना की रिपोर्ट लिखाने वन विभाग के कर्मचारी कुनकुरी थाना पहुंच गए है।  वही वन विभाग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने इस घटना के विरोध में कल से गश्त रोकने का एलान कर दिया है।

Advertisement

Advertisement


जानकारी के मुताबिक हाथी गश्ती दल  मयूर चुंदी पहुंचा था । वहां ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित थे । गश्ती दल ने ग्रामीणों को समझाया कि वे घर जाए इसी बात पर ग्रामीण भड़क गए और ड्राइवर सुंदर चौहान को पीटना शुरू कर दिया ।पिटाई के दौरान ड्राइवर सुंदर चौहान के सिर में गम्भीर चोटें आई हैं। 


वन विभाग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद जिले के कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ।उन्होंने बताया कि शुक्रवार से कोई भी कर्मचारी गश्त नहीं करेगा जबतक की कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी नही  दी जाती ।


Advertisement

Advertisement

आपको बता दें कि जिले में गजराजों का तांडव जारी है और अबतक केवल कुनकुरी वन परिक्षेत्र में एक माह के भीतर 5 लोग दंतैल हाथियों से कुचले जा चुके हैं और पांचों की मौत हो चुकी है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News