Big breaking jashpur जशपुर में भारी हंगामा ,दुकानों में तोड़ फोड़, मौके पर पूलिस अधिकारी और पुलिस के जवान ,इस बात पर भड़का आक्रोश

munaadi news image
June 09, 2022



Big breaking jashpur जशपुर में भारी हंगामा ,दुकानों में तोड़ फोड़, मौके पर पूलिस अधिकारी और पुलिस के जवान ,इस बात पर भड़का आक्रोश

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जशपुर जिला मुख्यालय से आ रही है।थोड़ी देर पहले यहाँ के बाजार डाँड़ में कथित रूप से गोमांस बेच रहे के युवको के रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगो ने जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया है। मौके पर पूलिस के अधिकारी और पूलिस बल भी पहुंच गई है।

Advertisement

Advertisement


जानकारी के मूताबिक गुरुवार शाम को जशपुर बाजार डाँड़ के एक दुकान में तीन युवकों को किसी ने मांस बेचते देख लिया, फिर यह बात फैल गयी कि यह गौमांस है। देखतेही देखते वहाँ पर कई लोग इकट्ठे हो गए और हंगामा शुरू हो गया।हंगामा इतना बढ़ गया कि मौके पर पूलिसको आना पड़ा। पुलिस ने जैसे तैसे तीनो  युवको को अपने कब्जे में ले लिया और तीनो को थाना ले आया गया लेकिन बात यहां खत्म नही हुई ।बताया जा रहा है कि इसके बाद बवाल और बढ़ गया ।

लोग ज्यादा संख्या में जमा होने लगे और बाजार डाँड़ में तोड़ फोड़ शुरू कर दिया है ।लगभग 4से 5 दुकानों को पूरी तरह तोड़ फोड़ किये जाने की खबर है। हालांकि पुलिस ने अभीतक यह कंफर्म नहीं किया है कि कथित मांस किस जानवर का है।



Advertisement

Advertisement

मौके पर एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ,एसडीओपी राजेन्द्र परिहार सहित पुलिस थाना कोतवाली की टीम पहुँची हुयी है। एसडीओपी ने बताया कि लोगों को समझाईश दी जा रही है।तीनो युवको को हिरासात में ले लिया गया है ।आगे की कार्रवाई जरी है।कुछ दुकानों में तोड़ फोड़ की गई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News