Big breaking jashpur दुर्घटना में कांग्रेस नेता के भाई की मौत के बाद भड़का आक्रोश ,नगरवासी सड़क पर उतरे , महिलाये भी सड़क पर ,डम्फर ड्राइवर, देखिए वीडियो

munaadi news image
July 31, 2022



Big breaking jashpur दुर्घटना में कांग्रेस नेता के भाई की मौत के बाद भड़का आक्रोश ,नगरवासी सड़क पर उतरे , महिलाये भी सड़क पर ,डम्फर ड्राइवर, देखिए वीडियो

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।।ख़बर बग़ीचा से आ रही है।यहाँ के तहसील चौक के पास थोड़ी देर पहले डम्फर द्वारा एक युवक को कुचल दिए जाने के बाद बगीचा के लोग सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और चक्का जाम कर रहे है।इस चक्का जाम में महिलाएं भी शामिल हो गयी है।


जानकारी के मुताबिक पुलिस ने डम्फर और डम्फर चालक को अपने कब्जे में ले लिया है ।घटना को अंजाम देकर भाग रहे डम्फर को बग़ीचा से कुछ दूर आगे ही पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया ।अब नगरवासी मृतक परिवार के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे है।नगरवासियों का कहना है कि मृतक के परिजनों के लिए जबतक उचित मुआवजे की घोषणा नहीं होगी यहाँ से चक्का जाम नहीं हटेगा।


आपको बता दें कि राविवार सुबह करीब साढ़े 8 पौने 9 बजे के बीच सड़क से गुजर रहे एक युवक को तेज रफ्ताए डम्फर ने बुरी तरह कुचल दिया ।युवक की मौके पर ही मौत हो गयी ।युवक तहसील चौक झांपी दरहा का रहने वाला है।इस दुर्घटना के बाद पूरे बगीचा वासी आक्रोशित हैं।



जानकारी के मुताबिक डम्फर की चपेट में आये मृतक का नाम शिव प्रसाद कोरवा है।मृतक कांग्रेस नेता  राम प्रसाद कोरवा का छोटा भाई है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News