Big breaking jashpur गोली कांड का हो गया ख़ुलासा , इसलिए बुलाया था शूटर और करवाई थी दम्पत्ति की हत्या, पढिये पूरी खबर जानिए पूरा मामला

munaadi news image
July 13, 2022



Big breaking jashpur गोली कांड का हो गया ख़ुलासा , इसलिए बुलाया था शूटर और करवाई थी दम्पत्ति की हत्या, पढिये पूरी खबर जानिए पूरा मामला

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। 9 जुलाई की रात दोकडा चौकी के चोंगरीबहार में गोली मारकर की गई दम्पत्ति की हत्या की साजिश रचने वाले 3 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि गोली मारने वाले 3 आरोपी अभी भी फरार है। हत्या जमीन विवाद को लेकर की गई थी। चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में आरोपियों के विरूद्ध  धारा 302 भा.द.वि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध,है। प्रकरण में हत्या की घटना घटित करने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतु 03 टीमें लगातार पता-तलाश में लगी है। 


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 09  जुलाई की रात्रि लगभग 10 बजे ग्राम जामुण्डा चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में संदीप पन्ना उम्र 35 साल तथा द्रोपति बाई उम्र 35 साल को अज्ञात आरोपियों ने गोली मारकर हत्या दिया। मृतिका द्रोपति बाई के पूर्व पति जयनाथ सिंह उम्र 42 साल की उक्त रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध  धारा 302 भा.द.वि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


प्रकरण की विवेचना दौरान गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर प्रकरण के संदेही आरोपी दर्शन राम, संदीप राम एवं शिवमंगल उर्फ बंदरा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। संदेही दर्शन राम ने बताया कि उसे शासन द्वारा जमीन पट्टा प्रदाय किया गया है, ठीक उसी के बगल में संदीप पन्ना की जमीन है। दिनांक 23.04.2022 को उक्त जमीन विवाद की बात को लेकर द्रोपति बाई तथा संदीप पन्ना के द्वारा उसे लाठी-डंडा एवं लोहे की टांगी से मारपीट किया गया था, उक्त मारपीट से उसका हाथ टूट गया है एवं संदीप पन्ना उसे टांगी लेकर मारने हेतू दौड़ाया था किन्तु वह दौड़कर भाग गया। संदीप पन्ना ने दर्शन राम को धमकी दिया था कि जहॉं भी मिलेगा उसे मारकर खत्म कर देगा। संदीप पन्ना के धमकी एवं डर से दर्शन राम अपना घर-परिवार छोड़कर अपने छोटे भाई के साथ अन्यत्र रह रहा था। इसी बीच दर्शन राम ने अन्य सहयोगी आरोपियों से संपर्क किया तथा अपनी परेशानी को उन्हें बताया, साथ ही वह गांव के संदीप राम, शिवमंगल राम उर्फ बंदरा से भी संपर्क कर वे सभी संदीप पन्ना तथा द्रोपती की हत्या करने की योजना बनाये, सभी एक-दूसरे से लगातार बातचीत करते थे। 


इसी दौरान उक्त हत्या की घटना को अंजाम देने के लिये फरार सहआरोपी ने बाहर के बदमाशों से संपर्क किया और उनके मध्य रू. 1,20,000 /- (एक लाख बीस हजार रू) में सौदा तय कर 09  जुलाई के दिन में सहआरोपी के द्वारा 03 अन्य शूटर को कांसाबेल के डंडाजोर जंगल में बुलाकर एकत्र कर पुनः योजना बनाया गया। इसके बाद वे ग्राम कटंगखार के बैगामुड़ी नाला के पास रात्रि लगभग 08  बजे सभी पुनः एकत्र होकर योजना बनाये तथा इस दौरान वे सभी एकसाथ बैठकर शराब पीये। बाहर से आये शूटरों द्वारा संदीप राम तथा शिवमंगल राम को संदीप पन्ना तथा द्रोपती बाई की पहचान कराने एवं उनका घर दिखाने के लिये कहा गया था। उसी दिनांक की रात्रि लगभग 10 बजे सभी आरोपीगण संदीप पन्ना तथा द्रोपती बाई के घर गये और शराब मांगने का बहाना बनाकर आंगन में बुलाये। 


संदीप पन्ना के आने पर उसे पीछे से पकड़कर उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दिये, गोली चलने की आवाज सुनकर द्रोपति बाई अपने घर स्थित बाड़ी की ओर भाग रही थी जिसे दौड़ाकर पकड़े एवं आंगन में ले जाकर पहचान कराकर उसके कनपटी में गोली मारकर हत्या कर देना बताये, गोली से हत्या नहीं कर पाने पर चाकू से हत्या करने की योजना थी। प्रकरण के आरोपीगण 1-दर्शन राम उम्र 37 साल निवासी जामुण्डा नावाटोली चौकी दोकड़ा, 2-संदीप राम उम्र 33 साल निवासी चोंगरीबहार नवाटोली चौकी दोकड़ा, 3-शिवमंगल उर्फ बंदरा उम्र 41 साल निवासी चोंगरीबहार नवाटोली चौकी दोकड़ा को  13  जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की घटना में शामिल अन्य आरोपीगण फरार हैं, जिनकी लगातार पता-तलाश की जा रही है। 

             

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी मनीष कुमार कुंवर, उ.नि. भास्कर शर्मा, उ.नि. सकलू राम भगत, उ.नि. प्रदीप सिदार, स.उ.नि. आभाष मिंज, स.उ.नि. ईष्वर प्रसाद वारले, प्र.आर. 37 राजू राम पांडे, प्र.आर. 343 मोहन बंजारे, आर. 59 नंदलाल यादव, आर. 577 अलेक्सियुस तिग्गा, आर. सागर चौहान, आर. 178 विनोद तिर्की, आर. शोभनाथ, आर. नरसिंह सोनवानी, आर. 773 प्रकाश मिंज, आर. 283 परषु राम, आर. 371 वितिन राम, आर. 297 महेश मालाकार, आर. 101 इग्नासियुस खलखो एवं सायबर सेल से प्र.आर. 87 हरिशंकर राम, आर. 634 सोनसाय राम, डॉग मास्टर संजीव कुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News