जशपुर मुनादी।। खबर है कि दोकडा इलाके में हुए गोली कांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। घटना के दिन से इस हत्या को लेकर जिले के एक्सपर्ट पुलिस अधिकारियों के द्वारा की जा रही पड़ताल के बाद हत्या के कारण और हत्या को अंजाम देने वालो का पुलिस की रडार में आ गए है ।जानकारी के मुताबिक बुधवार याने आज दोपहर को नए पुलिस कप्तान की मौजूदगी में पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी । आज इसी सिलसिले में जिले भर के पत्रकारों को एसपी कार्यालय बुलाया गया है ।नए एसपी इसी मामले को लेकर दोपहर डेढ़ बजे प्रेस वार्ता करेंगे ।
https://munaadi.com/news-details/As-innocent-as-they-seem-in-the-day,-terror-starts-as-soon-as-evening-falls,-in-many-villages-the-doors-of-the-house-are-closed-at-dusk
बहरहाल दम्पति की हत्या में कौन शामिल थे और हत्या की असली वजह क्या थी यह थोड़ी देर याने डेढ़ बजे साफ हो जाएगा।
https://munaadi.com/news-details/Strange-complaints-came-in-this-panchayat-of-Jashpur,-the-officials-were-also-baffled!-Women-sarpanch-made-such-allegations-against-the-woman-secretary
आपको बता दें कि दोकडा चौकी अंतर्गत चोंगरी बहार में दम्पत्ति को गोली मार दी गयी थी ।गोली की घटना में द्रोपदी और संदीप नाम के पति पत्नि की मौके पर ही मौत हो गईं।इस घटना के बाद विपक्षी पार्टी भाजपा सरकार की पुलिस तंत्र पर सवाल उठाने लगी थी ।