जशपुर मुनादी।। जिले में थानों में पदस्थ थानेदारो को इधर से उधर किया गया है। जिले के एसपी ने आज जिले के 7 थानो की सर्जरी करते हुए थानेदारों को इधर से उधर किया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा जारीआदेश के मूताबिक पत्थलगांव थाने में एन एल राठिया को हटा कर नारायणपुर भेजा गया है. वहीं पत्थलगांव मे मल्लिका बनर्जी को पदस्थ किया गया है।
बगीचा थाना प्रभारी सुकलु राम भगत को हटा कर कांसाबेल पदस्थ किया गया है. बगीचा मे आर एस पैंकरा को पदस्थ किया गया है. दुलदुला थाने में ओमप्रकाश कुजूर को पदस्थ किया गया है। वहीं फरसाबहार मे ललित नेगी को थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है. यंहा प्रदीप सिदार को पत्थलगांव सहायक निरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।