जशपुर मुनादी।। खबर जशपुर से है। यहाँ से तकरीबन 8 किमी दूर इंदा घाटी के पास सीमेंट से लदी हुई ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटी खा गई है।इस दुर्घटना में ट्रेक्टर पर सवार एक मजदूर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया और मौके पर ही उंसकी मौत हो गयी जबकि 3 मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है ।
जानकारी के मूताबिक सीमेंट जशपुर से मनोरा ले जाया जा रहा था। घटना दोपहर डेढ़ बजे की बतायी जा रही है।