कोरिया मुनादी।। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बुधवार को बिजली गिरने से पांच साल की बच्ची समेत दो नाबालिगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, ये घटना जिले के जनकपुर थाना क्षेत्रांतर्गत कुंवरपुर पुलिस चौकी (चौकी) के जैती गांव में हुई।
पुलिस ने कहा कि के समय मृतक में से एक उकेश रायदास (10) के घर आकाशीय बिजली गिरने से नाबालिग लड़के और इस घटना के दौरान वहां मौजूद लड़की मुस्कान वर्मा (5) की मौत हो गयी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया और दोनों नाबालिग का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया।