Big breaking jashpur डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना पर स्सास्थ मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान, मुनादी डॉट कॉम से चर्चा में सिंहदेव ने कही ये बात ,कहा-ये तो .......

munaadi news image
May 26, 2022

जशपुर मुनादी।।बीती रात दुलदुला के सामुदायिक अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुई मार पीट की घटना के बाद प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव का भी बयान सामने आया है। 

मुनाड़ी डॉट कॉम से फोन पर हुई चर्चा के दौरान स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने मारपीट की घटना को गैरवाजिब बताया है।उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना बिल्कुल गलत है।अगर किसी की गलती भी है तो मार पीट करना सही नही हो सकता ओर भी कई रास्ते है बात रखने के लिए।

उन्होंने कहा कि उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस सम्बंध में बात की है और कहा है कि पीड़ित इस मामले में सबसे पहले रिपोर्ट दर्ज कराए और इस मामले में कार्रवाई हो।

आपको बता दें कि बुधवार की रात दुलदुला सामुदायिक अज़्प्ताल में कलेक्टर और विधायक युडी मिंज के द्वारा अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया था ।निरीक्षण करके जब विधायक और कलेक्टर वापस लौट रहे थे उसी वक्त एक व्यक्ति के द्वारा अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर निशांत सोनवानी के साथ मारपीट करने लगा जिसका फुटेज सीसी टीवी के कैमरे में कैद हो गया।मारपीट और अभद्रता की घटना से आहत डॉक्टर निशांत और मानिकपुरी ने रात को ही बीएमओ को अपना त्यागपत्र दे दिया और सुबह अस्पताल के सारे डॉक्टर और कर्मचारी काम बंन्द करके दुलदुला थांना पहुंच गए ।दुलदुला थाने में मारपीट करने वाले 2 आरोपियो के खिलाफ़ धारा 353,323,506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है । खबर यह भी है कि मारपीट के दोनो आरोपियों ने कुंनकुरी थाने में सरेंडर भी कर दिया है।

इस घटना के बाद भाजपा भी डॉक्टरों के पक्ष में खड़ी हो गयी है और मारपीट की घटना को अराजकता से जोड़ रही है।इस घटना के विरोध में भाजपा ने दुलदुला थाने के बाहर विधायक युडी मिंज का पुतला भी फूंका और प्रशासन के विरोध में नारे भी लगाए ।

यह बताना भी जरूरी है कि कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने साफ साफ कहा है कि इस पूरे मामले की जाँच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।उन्होंने गुरुवार की सुबह में ही घटना की जांच के लिए जांच टीम गठित कर दिया है और इसकी जांच भी शुरू हो गयी है।

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image

Trending News