Munaadi big breaking - भयानक बस दुर्घटना, बस खाई में गिरी, 12 की मौत, कई गंभीर अस्पताल में भर्ती, रायगढ़ के..........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
April 15, 2023



Munaadi big breaking - भयानक बस दुर्घटना, बस खाई में गिरी, 12 की मौत, कई गंभीर अस्पताल में भर्ती, रायगढ़ के..........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

डेस्क मुनादी।। शुक्रवार की रात घाटी के ढलान में उतरते समय यात्रियों से भरी बस 700 फिट गहरे खाई में पलट गई। इस हादसे में जहां बस के परखच्चे उड़ गए वहीं बस में सवार 12 यात्रियों की मौत हो गई। कई यात्री भी गंभीर हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खपोली क्षेत्र का है।

बताया जाता है कि बस में किसी सामाजिक संगठन के लोग थे जो पुणे के एक कार्यक्रम शामिल होने गए थे और वहीं से वापस आ रहे थे। तभी खापोली के पास एक ढलान पर ढलते समय बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे गहरी खाई में गिर गई। रात होने से आसपास कोई नहीं था। बस के ही किसी यात्री ने संभवतः पुलिस को फोन किया इसके बाद रेस्क्यू का काम शुरू हो सका।



बताया जाता है कि सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू का काम शुरू कर काम से कम 25 लोगों को वहां से रस्सियों के सहारे निकाला जिनमे से कुछ को खपोली अस्पताल भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News