जशपुर मुनादी।।अभी बीते माह अपने भतीजे को लेकर मीडिया की ज़ुर्खियो में रहै काँग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष शनिवार से फिर से मीडिया की सुर्खियों में हैं ।दरअसल पाठलगाव से रायपुर रवाना होने से पहले मुख्य मंत्री भुपेश बघेल पत्थलगांव में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारो को सम्बोधित कर ही रहे थे इसी दरम्यान एक पत्रकार ने सीएम से यह पूछ दिया कि रेत खदान से खुद कांग्रेसके कोषाध्यक्ष अवैध उत्खनन कर रहे हैं लेकिन उनके विरुद्ध कार्रवाई क्यों नही हो रही है ?पत्रकार के इस सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कहा कि -"आपने चूंकि नामजद शिकायत किया है इसलिए इसकी जांच जरूर कराएंगे " खाश बात यह है कि पत्रकारो के द्वारा सीएम से जब यह सवाल पूछा जा रहा था तब काँग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल भी उस वक़्त मौजूद थे ।
हांलाकि इस मामले में जब महेंद्र अग्रवाल से हमने बात की तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा किसी भी तरह का अवैध या वैध उत्खनन नहीं किया जा रहा था न किया जा रहा है। 3 माह पहके 2 -3दिनों के लिए उत्खनन का काम जरूर कराया गया था लेकिन वो अवैध नहीं था पूरी तरह से लीगल था । उन्होंने कहा कि कुछ लोगो के द्वारा उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और पहले भी इस मुद्दे को मीडिया में उछाला जा चुका है लेकिन चुकि उनके द्वारा कोई गलत काम नहीं किया गया इसलिए जाँच में कुछ नहीं मिला ।बल्कि कुछ लोगो के द्वारा महीनों से अवैध उत्खनन किया जा रहा है लेकिन उस उत्खनन पर कोई बोल नहीं रहा है ।आखिर में उन्होंने कहा कि साँच को कोई आँच नही इसलिए हम झूठी शिकायतों की परवाह नहीं करते ।