Breaking Jashpur नागलोक के इस पंचायत में सरपँच को हटाने के लिए दूसरी बार लाया अविश्वास ,लेकिन हाईकोर्ट ने लगा दी रोक और अविश्वास लाने वाले पंचों को बनाया....पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 09, 2022



Breaking Jashpur नागलोक के इस पंचायत में सरपँच को हटाने के लिए दूसरी बार लाया अविश्वास ,लेकिन हाईकोर्ट ने लगा दी रोक और अविश्वास लाने वाले पंचों को बनाया....पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। ग्राम पंचायत साजबहार की सरपंच सोनम लगड़ा के विरुद्ध दूसरी बार उप सरपंच व कुछ पंचों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाई गई थी जिसमें अविश्वास प्रस्ताव की मीटिंग और वोटिंग   11  जुलाई दिन सोमवार को होनी थी जिसे सरपंच के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया और नोटिस को उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनोज चौहान के माध्यम से याचिका प्रस्तुत कर चुनौती दी थी जिसमें माननीय न्यायालय ने शुक्रवार को शीघ्र सुनवाई करते हुए याचिका से सहमत होकर अविश्वास प्रस्ताव की पूरी प्रक्रिया पर रोक लगा दी है और साथ ही अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सभी पंचों को उक्त याचिका में पक्षकार बनाने का आदेश दिया है हाईकोर्ट के स्थगन के बाद सोमवार को होने वाला अविश्वास सम्मेलन नहीं होगी ।

Advertisement

Advertisement


सरपंच ने अपनी याचिका में पूर्व के अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित पंचो के द्वारा लगाई गई दो याचिकाएं उच्च न्यायालय में लंबित होने व आयुक्त महोदया सरगुजा के आदेश दिनांक से एक वर्ष पुरा न होने व पंचायत राज अधिनियम में प्रावधानित सूचना की तामिली प्रक्रिया का पालन ना करने व अन्य आधारों पर याचिका लगाई है जिसमें माननीय न्यायालय ने प्रारंभिक सुनवाई के दौरान सरपंच सोनम लकड़ा के याचिका पर सहमत होते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर रोक लगा दी है।


Advertisement

Advertisement

अधिवक्ता मनोज चौहान ने बताया कि बीते वर्ष भी इस सरपँच के विरुद्ध पंचों द्वारा अविश्वास लाया गया था जिसपर स्थगन आदेश जारी हुआ और स्थगन के विरुद्ध पंचों ने कोर्ट में याचिका लगाई है जिसका प्रकरण न्यायालय में अभी भी चल रहा है । उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने इस बार 13 वार्ड पंचों को भी पक्षकार बनाया है । हाईकोर्ट उनसे भी इस मामले में जवाब माँगेगी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News