Munaadi big breaking - चलती ट्रेन में फायरिंग, चार की मौत, मृतक आरपीएफ के ASI, आरोपी हिरासत में लिया गया, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
July 31, 2023



Munaadi big breaking - चलती ट्रेन में फायरिंग, चार की मौत, मृतक आरपीएफ के ASI, आरोपी हिरासत में लिया गया, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

डेस्क मुनादी।। तड़के सुबह चलती ट्रेन में गोली चलने की आवाज से वहां बैठे पैसेंजर हलाकन हो गए। बोगी में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में ट्रेन को अगले स्टेशन में रोका गया और पुलिस की टीम पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

बताया जाता है की जयपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन के B 5 कोच में आरपीएफ के जवानों का आपस में ही झगड़ा हो गया। इसी झगड़े के बीच एक कांस्टेबल ने अपने ही ASI के ऊपर गोली चला दी। घटना मीरा रोड और बोरीवली स्टेशन के बीच की है। इस गोलाबारी में चार ASI की मौत हो गई। सभी ASI आरपीएफ में पदस्थ थे। इनमें से दो ASI के बारे में बताया जाता है कि वे गुजरात कैडर के थे और यहां डेपुटेशन पर थे।


इस मामले में आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बोगी में बैठे पैसेंजर्स से भी स्थानीय जीआरपी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। मामले के जांच के लिए फोरेंसिक समेत तमाम टीम स्टेशन पर पहुंच गई है। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार शो करने के बाद तत्काल कोर्ट में पेश किया जाएगा। 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News