जशपुर में नही थम रहा सियासी तूफान , कांग्रेस विधायक रडार में ! बिधायक के करीबी की गिरफ्तारी को लेकर आज होगा बड़ा बवाल , पढिये पूरी खबर ,जानिए पूरा ....

munaadi news image
June 07, 2022



जशपुर में नही थम रहा सियासी तूफान , कांग्रेस विधायक रडार में ! बिधायक के करीबी की गिरफ्तारी को लेकर आज होगा बड़ा बवाल , पढिये पूरी खबर ,जानिए पूरा ....

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। सीएम के जशपुर आने से पहले जिले की सियासत में एकबारगी भूचाल आ गया है। बीते 25 मई की रात दुलदुला ससमुदायिक अस्पताल में पदस्थ 2  डाक्टरो के साथ हुई मारपीट की घटना में शामिल एक और आरोपी नगरपंचायत एल्डर मैंन की अबतक गिरफ्तारी नही होने से नाराज भाजपा बुधवार को नेशनल हाईवे 43 पतराटोली को जाम करने जा रही है। भाजयुमो ने सोमबार को कलेक्टर जशपुर को एक ज्ञापन सौंपकर 7 जून तक एल्डर मैन आशीष सतपथी को गिरफ्तार नहीं किये जाने पर नेशनल हाईवे जाम करने का अल्टीमेटम दिया था और अल्टिमेटम के आधार पर बुधवार को सुबह 10 बजे ही भाजयुमो के लोग नेशनल हाईवे पतराटोली में जमा हो जाएंगे और चक्का जाम करने सड़क पर बैठ जाएंगे । बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर बुधवार को दुलदुला बन्द भी बुलाया है ।


दरअसल दुलदुला में डाक्टरो के साथ 25 मई की रात हुई मारपीट की घटना के अगले दिन से ही बीजेपी डाक्टरो के  समर्थन में आ गयी गई है और कांग्रेस के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी इस घटना को कांग्रेस विधायक  के समर्थकों की गुंडागर्दी बताने में लग गयी है क्योंकि डाक्टरो के साथ मारपीट करने वाले दोनो आरोपी विधायक यूडी के साथ थे । एक आरोपी ने तो घटना के अगले दिन ही थाने में सरेंडर कर दिया था जबकि विधायक यूडी मिंज के सबसे खाश कहे जाने वाले दूसरे आरोपी एल्डरमैन  आशीष सतपथी की आज तक गिरफ्तारी नहीं हई है।बताया जा रहा है कि आशीष सतपथी को गिरफ्तार करने के लिए दुलदुला और कुनकुरी थानाप्रभारी की अगुवाई में 2 टीम बनाये गए है और दोनो टीम के द्वारा आरोपी की शिद्दत से तलाशी किये जाने के बाद भी आरोपी अभी तक पुलिस के पकड़ में नहीं आ पाया है ।लेकिन विपक्षी पार्टी भाजपा का कहना है कि विधायक के करीबी होने के चलते पुलिस आरोपी आशीष को गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है । आरोपी आशीष सतपथी और विधायक यूडी मिंज के एक साथ की तस्वीर को भाजयुमो नेता सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि इसलिए इनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है।


आपको बता दें कि डाक्टरो के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद दोनों डाक्टरो ने अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और जिले भर के डॉक्टर दक दिन के लिए सामूहिक अवकाश पर चले गए थे । डॉक्टरो का एसोशिएशन इस मामले में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के  तहत कार्रवाई और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।हांलाकि बाद में दोनो डाक्टरो ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया और अस्पताल की व्यवस्था पटरी पर आ गयी है लेकिन चुकी जिले में इसी पखवाड़े मुख्यमन्त्री का दौरा होना है फिर भाजपा इस जलते हुए मुद्दे में घी डालने से क्यों चुके इसलिए भाजपा सीएम के जशपुर आने तक इस मुद्दे को सहेजकर रखने के मूड़ में है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News