जशपुर मुनादी।। जिला मुख्यालय जशपुर के बाजार डाँड़ में गुरुवार को गोमांश बेचने को लेकर हुए भारी बवाल के बाद शुक्रवार को बुलाये गए बंद का असर पूरे जिले में कमोवेश देखने को मिल रहा है।जशपुर और कुनकुरी में बंद का असर ज्यादा दिखा।इसी बीच खबर है कि जशपुर स्थित अंजुमन कार्यालय में भी इस मसले को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक आयोजित की गई और बैठक में आरोपियो के द्वारा किये गए हरकत की काफी भर्त्सना की गई ।
अंजुमन के सदर महबूब अंसारी ने कहा कि ऐसी हरकतों से आपसी भाईचारा को भारी नुकसान होता है और भाईचारे को खराब करने वाले आरोपियो को सजा मिलनी चाहिए ।बैठक के बाद अंजुमन के द्वारा एसपी को ज्ञापन सौंपकर गोमांश बेचने के आरोपियो को जिलाबदर करने की मांग की गई । सदर ने बताया कि कई बार उनके द्वारा समाज मे एलान किया गयाहै गोमांश की विक्री में संलिप्त लोगो को न केवल समाज से बल्कि जिला बदर किया जाएगा बावजूद इसके अगर किसी ने ऐसी हरकत की है तो उसे सजा मिलनी चाहिए ।
https://munaadi.com/news-details/Big-breaking-jashpur-Huge-uproar-in-Jashpur,-vandalism-in-shops,-police-officers-and-police-personnel-on-the-spot,-anger-flared-up-on-this-matter
आपको बता दें कि गुरुवार की शाम को एक छपरीनुमा कपड़ा दुकान में वीफ रख कर बेचे जाने की खबर के बाद बाजार डाँड़ का माहौल बेकाबू हो गया था। कई सारे स्थानीय लोग यहाँ जमा हो गए और वीफ़ बेच रहे लोगो को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।थोड़ी ही देर में वहाँ जिले के एडिशनल एसपी और एसडीओपी सहित पुलिस के जवान इकट्ठे हो गए और आरोपियो को स्थानीय लोगो के चंगुल से मुक्त कराया गया ।और आरोपियो को थाना ले जाया गया।इसके बाद भी यहां का माहौल शांत नहीं हुआ और यहां भीड़ और बढ़ने लगी।भीड़ ने जिस कपड़े के दुकान में वीफ रखा था उसमें तोड़ फोड़ शुरू कर दी और शाम होते होते छपरी में आग लगाने की भी कोशिश की गई ।
https://munaadi.com/news-details/Ruckus-in-Jashpur,-Administration-and-police-did-a-work-overnight,-started-doing-it-at-night-itself-the-administration-said,-that-why-it-is-being-done
हांलाकि पूलिस की मौजूदगी के चलते आगजनी सफल नहीं हुई लेकिन कई बार आगजनी की कोशिश की गई ।बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे युवाओं की भीड़ फिर से छपरी के पास पहुंच गई और आगजनी की कोशिश दुबारा की गई तो पूलिस हल्का बल भी प्रयोग किया और आन्दोलनकरियो को वहाँ से हटाया गया ।इसी बीच शुक्रवार को जिला बंद की घोषणा कर दी गई ।घोषणा के मूताबिक जिला मुख्यालय जशपुर में सुबह से ही बंद का भारी असर देखने को मिला जबकि बंद का असर कुनकुरी में भी देखा गया जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों में बंद का मिला जुला असर दिखा ।
यह बताना जरूर है कि कल याने 11 जून को सीएम भुपेश बघेल का जिले में दौरा होना करीब करीब तय माना जा रहा है ।हांलाकि अभी तक सीएम का प्रोटोकॉल नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि शाम तक प्रोटोकॉल जारी हो जाएगा और शुक्रवार को किसी भी समय सीएम पत्थलगांव आ सकते है।ऐसे में पूलिस काफी सूझ बुझ से काम ले रही है और किसी तरह मामले को सांप्रदायिक रंग में रंगने से बचाया जा रहा है ।