Big breaking jashpur : जशपुर में बवाल:प्रशासन और पुलिस ने रातों रात किया ए काम, रात को ही करने लगे.....प्रशासन ने कहा-इसलिये किया जा रहा है ......

munaadi news image
June 10, 2022



Big breaking jashpur : जशपुर में बवाल:प्रशासन और पुलिस ने रातों रात किया ए काम, रात को ही करने लगे.....प्रशासन ने कहा-इसलिये किया जा रहा है ......

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। गुरुवार की शाम जशपुर के बाजार डाँड़ में कथित रूप से गोमांस बेचे जाने की घटना सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने भले ही हालात को नियंत्रण में कर लिया है लेकिन इस घटना को लेकर तनाव अभी भी बना हुआ है।इस घटना के विरोध में जहाँ शुक्रवार को जशपुर जिला बंद का आह्वान किया गया है।

Advertisement

Advertisement


वही आंदोलनकारियों की चेतावनी के बाद प्रशासन और पुलिस ने रात को ही बाजार डाँड़ में लगे मीट मटन और मछली बेचे जाने वाले छपरियों को हटाने में जुट गया है। प्रशासन का कहना है कि रात में कहीं कोई उपद्रव न हो इसलिए छपरियों को हटाया जा रहा है।गौरतलब है कि इन छपरियों मे 2 बार आगजनी की कोशिश की जा चुकी है हांलाकि पुलिस की मुश्तैदी के चलते आगजनी का प्रयास सफल नहीं हुआ  लेकिन कहीं रात में आगजनी जैसी वारदात न हो इस लिहाज से छपरियों को रात को ही हटाया जाने लगा है।



जशपुर तहसीलदार विकास जिंदल ने बताया कि मीट मटन और मछली के लिए काफी समय पहले ही अलग जगह चिन्हांकित कर दिया गया था इस लिहाज से इन्हें उसी निर्धारित जगह पर शिफ्ट किया जाएगा ।रात में कहीं फिर से आगजनी की कोशिश न हो और कुनकुरी जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इस चलते कलेक्टर के निर्देश पर मीट मटन वाले छपरियों को हटाया जा रहा है ।



जानकारी के मुताबिक आंदोलनकारियों के द्वारा प्रशासन और पुलिस को मीट मटन वाले छपरियों को  सुबह 9 बजे तक हटाने का अल्टीमेटम दिय्य गया था जिसको ध्यान में रखते हुए मीट मटन की दुकानों को रात में ही  हटाया जा रहा है ।


आपको बता दें कि गुरुवार की शाम को इन्हीं छपरियों में से एक छपरी में कथित गोमांस से भरे काटून पाए जाने के बाद शहर का माहौल बेकाबु हो गया था । इन छपरियों मे तोड़ फोड़ और आगजनो की कोशिश की जाने लगी तो शहर के एक दो चैराहो पर जाम लगा दिया गया ।हांलाकि पुलिस मौके पर मुश्तैद रही और हालात पर काबू पा लिया गया लेकिन केवल हालात काबू में है तनाव कम नहीं हुआ । लोग इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं ।शुक्रवार को भाजपा द्वारा जिला बन्द का आह्वान किया गया है ।



Advertisement

Advertisement

यह बताना जरूरी है कि 11 जून को जिले में सीएम का दौरा सम्भावित है इस लिहाज से प्रशासन और पुलिस एक एक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और हर सम्भव माहौल को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News