जशपुर के इस पंचायत में आयी अजीबो गरीब शिकायत ,अधिकारी भी चकरा गए ! महिला सरपँच ने महिला सचिव के खिलाफ लगाए ऐसे आरोप,पढिये पूरी खबर जानिए पूरा मामला

munaadi news image
July 13, 2022



जशपुर के इस पंचायत में आयी अजीबो गरीब शिकायत ,अधिकारी भी चकरा गए ! महिला सरपँच ने महिला सचिव के खिलाफ लगाए ऐसे आरोप,पढिये पूरी खबर जानिए पूरा मामला

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जिले के नागलोक कहे जाने वाले फरसाबहार जनपद पंचायत में इन दिनों एक शिकायत पत्र की काफी जोर शोर से चर्चा हो रही है । एक महिला सरपँच ने एक महिला पंचायत सचिव के खिलाफ ऐसी शिकायत हुई है कि अधिकारी भी चकरा गए हैं।


मामला ग्राम पंचायत मेंडर बहार का है। यहाँ की महिला सरपँच ने जनपद सीईओ को बीते 6 जुलाई को लिखित में आवेदन देकर शिकायत की है कि उन्हें पंचायत में काम करने से डर लगने लगा है ।यहाँ की महिला सचिव जीवन झरना तिर्की उंन्हे धारा 376 और आदिवासी एक्ट में फँसाने की धमकी देती है ।सचिव ने धमकी दी है कि अगर कोई उससे पंचायत भवन निर्माण मामले के 1 लाख 89 हजार को कोई भी हिसाब मांगेगा तो वह उसे इन्हीं मामलों में झूठा फंसाकर जेल भेज देगी ।महिला सरपँच ने जनपद सीईओ से निवेदन किया है कि पंचायत सचिव जीवन झरना को पंचायत से हटाकर दूसरे पंचायत में भेजा जाय ।जबतक उसे दूसरे पंचायत में नहीं भेजा जाता तबतक वह पंचायत का कोई काम नहीं करेगी क्योंकि झूठे आरोप में फंसाने की धमकी से हमलोग डरे हुए है। 


सरपँच की इस शिकायत में उपसरपंच ने भी हस्ताक्षर किए हैं और इस शिकायत पर जनपद के द्वारा जाँच टीम बनाई गई है।हांलाकि अभी तक इस मामले की जाँच शुरू नहीं हुई है लेकिन इस बारे में जब पंचायत सचिव जीवन झरना तिर्की से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आवेदन पढ़ने से ही शिकायत फर्जी प्रमाणित हो रहे हैं।यह समझने वाली बात है कि एक महिला एक महिला को धारा 376 में भला कैसे फंसा सकती है और दूसरी बात यह कि मैं स्वयं आदिवासी हूँ और महिला सरपँच भी आदिवासी है ऐसे में आदिवासी एक्ट के तहत फँसाने की धमकी देने का आरोप कहाँ तक सही हो सकता है।


पंचायत सचिव ने बताया कि वह पंचायत में पूरी ईमानदारी से काम कर रही हैं और यहाँ के सरपँच उपसरपंच को ऐसा पंचायत सचिव चाहिए जो उनके इशारे पर काम करे और पंचायत के पैसों से इनका जेब भरे ।इनके सारे शिकायत फर्जी हैं। जब जांच होगी तब सारा कुछ साफ हो जाएगा ।


जनपद सीईओ फरसाबहार ने बताया कि शिकायत की जाँच करवाई जा रही है। अभी तक जाँच प्रतिवेदन नहीं मिला है। जाँच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद शिकायत को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने कहा कि सरपँच सचिव दोनो महिला है और दोनो आदिवासी है ।इसलिए आदिवासी एक्ट और 376 में फंसाने की धमकी दिये जाने की शिकायत थोड़ा अजीब तो है लेकिन शिकायत की जाँच की जा रही है और जाँच के उपरांत आगे की कार्रवाई भी होगी ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News