जशपुर मुनादी।। यूँ तो सरकारी महकमे से एक से एक कारनामे होते है लेकिन आज हम आपको जिस कारनामे के बारे में बताना चाहते है वो कारनामा हर कारनामो से हटकर है।


जशपुर जिले के एक अधिकारी ने दौरे का बिल बनाने के लिए ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे सुनकर आप भी दांतो तले अंगुलिया दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। इन साहब ने ट्रैक्टर में क्षेत्र का दौरा किया।यह जानकर आप और भी हैरान हो जाएंगे कि इन साहब की बाईक पेट्रोल से नहीं डीजल से चलती है ।
यह हम नहीं कह रहे बल्कि सूचना के अधिकार के तहत साहब के दौरे के खर्च की जानकारी निकाली गई तो जानकारी सचमुच हैरान कर देने वाली सामने आई है।आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक साहब ने क्षेत्र के दौरे के लिए एक दर्जन से अधिक बार मे 3 लाख 82 हजार 2 सौ 32 रुपये का डीजल अपनी गाड़ियों मे डलवाया ।अचम्भव बाली बात ये है कि साहब ने डीजल बाईक में डलवाई है।
हम बात कर रहे है जिले के दुलदुला के तात्कालीन जनपद सीईओ प्रेम सिंह मरकाम की ।मरकाम साहब लगभग 3 सालों तक उलट फेर करके दुलदुला के प्रभारी सीईओ रहे और 3 सालों में ज्यादातर क्षेत्र दौरा बाईक से और ट्रैक्टर से लिया ट्रैक्टर में तो उन्होंने डीजल डलवाया ही बाईक में भी उन्होंने डीजल डलवाया और क्षेत्र का दौरा किया।
जशपुर जिले के आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ हरिशंकर राय ने सुचना के अधिकार अधिनियम के तहत दुलदुला के तत्कालीन सीईओ प्रेम सिंह मरकाम के द्वारा शासकीय मद की राशी का डीजल भरवाकर दुलदुला क्षेत्र में दौरा करने की जानकारी निकाली तो जानकारी देख कर वो दंग रह गए, जानकारी के अनुसार तत्कालीन सीईओ दुलदुला द्वारा एक दो नहीं बल्कि एक दर्जन से भी अधिक वाहनों में सरकारी डीजल डला कर दौरा करना दिखाया गया है, लगभग तीन सालो में सीईओ द्वारा एक दर्जन से अधिक गाडियों में 143 बार में तीन लाख 82 हजार 2 सौ 32 रुपया का डीजल डालने का मामला सामने आया, जानकारी के मुताबिक ट्रेक्टर, बोलेरो, स्कार्पियो, सहित अन्य मोटर साइकल में भी डीजल डाला कर सरकारी दौरा किये है, सुचना के अधिकारी अधिनियम के तहत मिली जानकारी के अनुसार सीईओ साहब ने अपने दो स्कार्पियो और एक बोलेरो में भी डीजल डलवाया है, आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ हरिशंकर राय ने सरकारी पैसा का दुरूपयोग करने के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है, वही इस मामले की एक विभागीय जाँच भी हुई है जिसमे सरकारी डीजल का दुरपयोग का मामला सामने आया है लेकिन इस मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है.......
इस पूरे मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट हरिशंकर राय का क्या कहना है ये बताने से पहले हम आपको यह बता दें कि इस मामले में दुलदुला के तात्कालीन जनपद सीईओ प्रेम सिंह मरकाम ने पूछने पर क्या बताया।मीडिया ने जब इस मामले में इनसे बात करनी चाही तो उन्होंने सवालों को सिर्रे से टालते हए ऑफ द रिकार्ड यह कह दिया कि इस मामले में अभी विभागीय जांच चल रही है इसलिए इस मामले में कुछ भी टिप्पणी करना अच्छा नहीं होगा।चूंकि जिला पंचायत सीईओ अभी नए आये है इसलिए उन्हें भी मामले की जानकारी नहीं है ।जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव ने भी जानकारी के बाद ही इस मामले में प्रतिक्रिया देने की बात कहीं।
सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी निकालकर पूरे मामले का खुलासा करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट जशपुर निवासी डॉ हरिशंकर राय का कहना है कि उन्होंने जानकारी हासिल करने के बाद दुलदुला थाना और एसपी को दस्तावेज सहित शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है।।उन्होंने इस घोटाले की तुलना पूर्व मूख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के चारे घोटाले से की है।उन्हीने कहा कि जिस तरह लालू राज में बिहार में मोपेड वाहन से चारे का परिवहन किया गया था उसी प्रकार इन साहब ने क्षेत्र का दौरा करने के लिए ट्रैक्टर में तो डीजल भरवाया ही साइकिल और बाईक में भी डीजल भरवाकर दौरा कर लिया ।


बहरहाल दौरा घोटाला उजागर होने के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई होगी इससे बड़ा सवाल यह है कि इस मामले में कार्रवाई कब होगी ?