इस आईएएस अफसर ने सांसदों की कर दी बड़ी बेइज्जती , एक को दिया लाइसेंस जप्त करने की धमकी तो दूसरे को.....लोकसभा में पहुँचा मामला,पढिये पूरी रिपोर्ट

munaadi news image
August 09, 2022



इस आईएएस अफसर ने सांसदों की कर दी बड़ी बेइज्जती , एक को दिया लाइसेंस जप्त करने की धमकी तो दूसरे को.....लोकसभा में पहुँचा मामला,पढिये पूरी रिपोर्ट

munaadi news image

डेस्क मुनादी।। मजाल है कोई अफसर किसी सांसद या उसके ड्राइवर को गाड़ी पार्किंग को लेकर चुं से चां कर दे लेकिन यह सुनकर आपको ताज्जुब होगा कि एक आईएएस ने ऐसा कर दिखाया ।सांसद के सामने सांसद के ड्राइवर को गाड़ी पार्किंग को लेकर गाड़ी सीज करने तक की धमकी दे डाली इसके बाद गाड़ी के कागजात भी चेक कर लिए ।

Advertisement

Advertisement



ये आरोप है झारखण्ड चतरा जिले के उपायुक्त अबु इमरान के उपर ।इन पर आरोप लगाने वाले सांसद का नाम है विजय कुमार ।गया सांसद विजय कुमार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से इस आईएस अफसर के खिलाफ कुछ ऐसी ही शिकायते की है।


सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष से मांग की है कि चतरा उपायुक्त अबु इमरान के खिलाफ शिष्टाचार और विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई की जाय।क्योंकि बीते 11 जुलाई को जब वह चतरा एसपी से मिलने गए तब उनके ड्राइवर ने उनकी गाड़ी को कार्यालय के बाहर पार्क कर दिया।तभी उपायुक्त अबु इमरान वहा पहुँच गए और गाड़ी पार्क करने पर ड्राईवर को डांटना शुरू कर दिया।ड्राइवर द्वारा यह बताने पर भी कि यह गाड़ी सांसद विजय कुमार की है उन्होंने ड्राइवर को डांटना बन्द नहीं किया उल्टा गाड़ी सीज करने की धमकी भी देने लगे।बाद में उन्होंने गाड़ी के कागजात भी चेक किये। उन्होंने आगे कहा कि दलित समाज से होने के नाते उंन्हे आईएएस के द्वारा अपमानित किया गया ।इस अफसर के इस हरकत के चलते उनके सार्वजनिक जीवन की छवि में काफी बुरा असर पड़ा है इसलिए इनके विरुद्ध प्रोटोकॉल की अवहेलना और विशेषाधिकार हनन मामले के तहत कार्रवाई की जाय। 



Advertisement

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिम पलामु के सांसद बीड़ी राम के द्वारा भी इन आईएएस के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से प्रोटोकॉल हनन की शिकायत की जा चुकी है।इन सांसद की शिकायत है कि रांची जाने के क्रम में वो चतरा सर्किट हाउस में रुके थे ।तभी आइएएस अबू इमरान वहां आये और सर्किट हाउस के बाहर खड़ी गाड़ियों को देखकर एकबारगी भड़क गए ।उन्होंने सांसद के साथ खड़े जिला परिषद के सदस्य की गाड़ी की चाबी और लाइसेंस तक जप्त कर लिया और यह सारा कुछ हुआ सांसद बीड़ी राम के सामने।सांसद ने उपायुक्त को समझाने की भी कोशिश की लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News