जुगाड़ के जाम में फंस गया तबादला एक्सप्रेस ! तबादले का आदेश भी यथावत और तबादला हुए कर्मचारी भी ,लगाया ऐसा जुगाड़ ,न कोई इधर हुआ न उधर ,जशपुर में....

munaadi news image
July 12, 2022



जुगाड़ के जाम में फंस गया तबादला एक्सप्रेस ! तबादले का आदेश भी यथावत और तबादला हुए कर्मचारी भी ,लगाया ऐसा जुगाड़ ,न कोई इधर हुआ न उधर ,जशपुर में....

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जिले के 7 सामादायिक स्वास्थ केंद्र में वर्षो से पदस्थ विकासखण्ड लेखा प्रबन्धको (संविदा)का तबादला आदेश धरा का धरा रह गया है । बिगत 4 जुलाई को कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर सीएचसी में पदस्थ 7 लेखा प्रबन्धको को इधर से उधर कर दिया था लेकिन आज तक एक भी लेखा प्रबंधक न तो इधर गए न उधर ।जो जहाँ थे वो आज भी उसी सीएचसी में पदस्थ हैं। 

Advertisement

Advertisement


सूत्रों का कहना है कि तबादला आदेश जारी होने के बाद तबादला आदेश का पालन करने के बजाय तबादला आदेश में संशोधन के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गया जो आज भी जारी है। सूत्र बताते हैं कि तबादला रोकवाने के लिए प्रशासनिक और राजनीतिक अप्रोच लगाने का क्रम आज भी जारी है और काम होने के प्रत्याशा में कोई भी कहीं नहीं जा रहा है ।बताया जा रहा है कि आदेश में अभी तक किसी तरह का कोई संशोधन नहीं हुआ है आदेश यथावत हैं लेकिन चौकाने वाली बात यह है कि जिस तरह आदेश यथावत है उसी तरह एकाउंटेंट भी अपनी जगह यथावत हैं ।


इस मामले में जब हमने जिले के सीएमएचओ रंजीत टोप्पो से दूरभाष पर जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि सभी सातों लेखा प्रबन्धको का केशबूक संधारण अपूर्ण है । केशबूक संधारण के कम्प्लीट करने के लिए सभी सातों लेखा प्रबन्धको ने आगामी 30 जुलाई तक वक़्त मांगा है ।30 जुलाई तक सभी सातों को केशबूक दुरुस्त करने को कहा गया है ।30 जुलाई  के बाद जब इनका केशबूक कम्प्लीट हो जाएगा तो इन्हें इनके स्थानांतरित जगह पर भेज दिया जाएगा।आगामी 30 जुलाई तक ये अपनी जगह यथावत बने रहेंगे ।


याने इन्हें 26 दिनों की राहत दे दी गयी है और जो भी होगा 30 जुलाई के बाद ही होगा । 


बहरहाल इस मामले में अधिकारी जो कुछ भी कहें लेकिन कहने वाले यह कह रहे हैं कि इनका जुगाड़ काम कर गया ।तबादला आदेश में संशोधन के बजाय केशबूक संधारण कम्प्लीट करने के बहाने तबादले पर अघोषित विराम लगा दिया गया । 


https://munaadi.com/news-details/Breaking-jashpur-collector-did-heavy-surgery-in-this-department,-did-so-many-things-from-here-to-there,-see-list


Advertisement

Advertisement

आपको बता दें कि बिगत 4 जुलाई को जिले के 7 ब्लॉक के बीपीएम और 7 लेखा प्रबन्धको को एक साथ इधर से उधर किया गया था । बीपीएम तो अपनी अपनी जगह रवाना हो गए हैं ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News