धरमजयगढ़ वन मंडल में 24 घंटे के भीतर दो नर हाथियों की मौत: एक की इलाज के दौरान गई जान, दूसरे के मामले में डॉग स्क्वॉड की एंट्री

munaadi news image
November 28, 2026



धरमजयगढ़ वन मंडल में 24 घंटे के भीतर दो नर हाथियों की मौत: एक की इलाज के दौरान गई जान, दूसरे के मामले में डॉग स्क्वॉड की एंट्री

munaadi news image

रायगढ़/धरमजयगढ़ मुनादी।। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता की स्थिति पैदा हो गई है। वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत महज 24 घंटे के भीतर दो नर हाथियों की मौत हो गई है। जहां एक ओर छाल रेंज में बीमार हाथी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं दूसरी ओर धरमजयगढ़ परिक्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत के बाद जांच तेज कर दी गई है।

Advertisement

Advertisement


 इलाज के दौरान शांत स्वभाव के गजराज ने तोड़ा दम  

छाल रेंज के बनहर जंगल में एक नर हाथी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। शुक्रवार को वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर बीमार हाथी का उपचार शुरू किया था। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद शनिवार देर शाम गजराज की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, यह हाथी बेहद शांत स्वभाव का था और आसपास के लोगों से काफी घुल-मिल गया था। 


 नर हाथी की मौत का मामला सुलझा: डॉग स्क्वाड की मदद से 4 आरोपी गिरफ्तार  

वनमंडल धरमजयगढ़ के अंतर्गत ग्राम बरतापाली के जंगल में मिले नर हाथी के शव के मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्निफर डॉग (डॉग स्क्वाड) की मदद से महज 24 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी ग्राम नवागांव के निवासी हैं।


 डॉग स्क्वाड के सुराग से आरोपियों तक पहुंची टीम  

वन विभाग से मिली पुष्ट जानकारी के अनुसार, कल दिनांक 27 नवंबर 2026 को धरमजयगढ़ परिक्षेत्र के ग्राम बरतापाली स्थित कक्ष क्रमांक 437 में एक नर हाथी का शव बरामद हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वनमंडलाधिकारी के निर्देशन में विभाग की टीम ने डॉग स्क्वाड की मदद से मौके पर सघन तलाशी और जांच अभियान चलाया। स्निफर डॉग से मिले अहम सुरागों का पीछा करते हुए वन अमले ने संदिग्धों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण (POR क्रमांक 14134/12, दिनांक 27/11/2026) दर्ज कर ग्राम नवागांव के निम्नलिखित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

1. अजय भगत पिता घनानंद भगत (उम्र 28 वर्ष)

2. जयानंद भगत पिता दुर्योधन भगत (उम्र 47 वर्ष)

3. राम दयाल पिता चिंताराम सिदार (उम्र 38 वर्ष)

4. भगवानो भगत पिता मंगलू भगत (उम्र 50 वर्ष)

कल कोर्ट में होगी पेशी

Advertisement

वन विभाग की टीम द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। चारों आरोपियों को कल दिनांक 29 नवंबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News