जशपुर में खुदाई के दौरान मिली 3 फीट के खजाने की तिजोरी लेकिन यहाँ फँस गया मामला , तिजोरी का नहीं खुल पाया ताला , जानिए 3 फीट की तिजोरी का रहस्य

munaadi news image
November 23, 2026



जशपुर में खुदाई के दौरान मिली 3 फीट के खजाने की तिजोरी लेकिन यहाँ फँस गया मामला , तिजोरी का नहीं खुल पाया ताला , जानिए 3 फीट की तिजोरी का रहस्य

munaadi news image

जशपुर मूनादी ।। जशपुर में खजाने की तिजोरी मिली है ।जी हाँ, तिजोरी ! वही खजाने की तिजोरी जिनके किस्से कहानियाँ हम बचपन से सुनते आ रहे है ।लेकिन इस तिजोरी के अंदर क्या है ? तिजोरी किसकी है ? इसको लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है । 

Advertisement

 

जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को कल्याण आश्रम के पास जेसीबी से खुदाई के दौरान तकरीबन 3 फीट की वर्षो पुरानी तिजोरी मिली है लेकिन तिजोरी के अंदर क्या है इसको लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है । 


    

इस मामले में जब हमने बीजेपी के पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव से बात की तो उन्होंने बताया कि रविवार को जब वह सीएम कार्यक्रम में पम्पशाला में थे तब कल्याण आश्रम के प्रमुख योगेश बापट ने उन्हें फोन पर तिजोरी मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल्याण आश्रम परिसर और एक पंडित जी के घर के बीचों बीच यह तिजोरी मिली है इस वजह से अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह तिजोरी कल्याण आश्रम की है या पंडित जी की ? 

   

उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल तिजोरी को सुरक्षित रखा गया है । 1 दिसम्बर को योगेश बापट जब बैंगलोर से वापस जशपुर आएंगे उस दिन यह स्पष्ट हो जाएगा कि तिजोरी किसकी है ? जिसकी भी होगी उसे सुपुर्द कर दिया जाएगा । उसी दिन तिजोरी भी खोली जाएगी तब यह भी पता चल जाएगा कि तिजोरी के भीतर क्या है ?


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News