जशपुर मुनादी।। कभी कभी जिंदगी में कुछ ऐसे वाक्ये देखने सुनने को मिल जाते हैं कि देखने वाला सीन वाला और करने वाले कि मजबूरी देख आवाक रह जाते हैं, दरअसल एक किसान की मजबूरी की कहानी है कि जब उसे बैल नही मिला या उसका बैल मर गया तो उसने अपने बैल के साथ खच्चर को ही जोत दिया, और देखते ही देखते यह वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हो गयी।
अब ये एक किसान की कहानी है, जो बगीचा नगर पंचायत क्षेत्र की है, मगर इस तस्वीर के वायरल होने के बाद एक नजारा और दिखाई दिया, जहां बगीचा सीईओ ने किसान का हल जोताया, तो कृषि अधिकारी ने खाद बीज बुनाया, तो सीएमओ ने किसान को ठेला लगाने के लिए बस स्टैंड में जगह दिया।
दरअसल ये पूरी कहानी नगर पंचायत बगीचा वार्ड क्रमांक 7 की है, एक बबन उर्फ सोनू जो किसान है, या तो कहें खुद की जमीन न होते हुए भी साझा सिकमी कर खेती करता है, पर इस साल उसके मवेशी बीमारी की चपेट में मर गए, पर जब खेती के बीच उसने उम्मीद नही छोड़ी, और उसने अपने बचे एक बैल के साथ खच्चर को ही जोत दिया, और उससे खेती करने की कोशिश करने लगा, अब इसे मजबूरी कहें या खुद से खुद की शिकायत, पर उम्मीद उसने नही छोड़ी थी खेती भी करना था, तो हौसला भी नही छोड़ा, पर अब किसान के हौसले को सलाम करते प्रशासन खड़ा हुआ तो किसान भी अब खुश हुआ जो नाउम्मीदी उसने बांधी थी, उसे उम्मीद बनकर ये अमला पूरा करता हुआ दिखा।
जहां बगीचा सीईओ विनोद सिंह के नेतृत्व में नगर पञ्चायत सीएमओ और कृषि अधिकारी किसान के साथ मौके पर शिरकत करते दिखे।