Watch Video- दो दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना का वीडियो आया सामने, देखिए कैसे दुर्घटना हुई और उसके बाद भीड़ ने भी शुरू किया ........ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
June 07, 2022



Watch Video- दो दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना का वीडियो आया सामने, देखिए कैसे दुर्घटना हुई और उसके बाद भीड़ ने भी शुरू किया ........ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

Advertisement

Advertisement


जशपुर मुनादी।।बीते शनिवार कि रात याने 4 तारीख को बग़ीचा में नशे में धुत्त बोलेरो चालक ने सड़क में जो रात 10 बजे तांडव मचाया, जिसमे कांग्रेस के महिला पार्षद कांति कायस्थ के पुत्र आकाश की मृत्यु हो गयी थी, जिसका अब वीडियो सामने आया है।


हम आपको बता दें कि शनिवार की रात बोलेरो चालक ने पहले स्कूटी सवार के साथ ही एक मोटरसाइकिल को भी रौंद दिया था, जिसमे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, अस्पताल पहुंचते पार्षद पुत्र की मौत हो गयी थी, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनको गहन चिकित्सा के लिए अम्बिकापुर रिफर किया गया था, जहां उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।


अब जाकर इस दुर्घटना की भयावह तस्वीरे सामने आ रही है, जो यह बताने के लिए काफी है कैसे नशे की अवस्था मे बोलेरो चालक पूरी स्पीड से पहले स्कूटी को उड़ाता है, फिर भी उसकी बोलेरो नही रुकती, और 100 मीटर आगे एक मोटरसाइकिल को उड़ाता है। जिसके बाद बोलेरो रुकती है, और चालक के साथ कुछ लोग बोलेरो से उतरते हैं, और मौके से फरार हो जाते हैं।




यह बताना भी आवश्यक है कि इसके बाद बग़ीचा वासी आक्रोशित हो गए थे, और आरोपी के ऊपर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे।जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की ग्रामीणों के साथ दूसरे दिन बैठक हुई और हालात को संभाला गया, यह बताना भी आवश्यक है कि आरोपी अब तक फरार है, हालांकि पुलिस हाथ पांव मार रही है, पर नतीजा अब तक शिफर है। वहीं चालक की पहचान भी हो चुकी है, बताया जाता है कि घटना के बाद पुलिस और ग्रामीण मौके पर से बोलेरो से शराब और गिलास की कई बोतले भी हाथ लगी थी।


Advertisement

Advertisement

अब जब सीसी टीवी फुटेज की दर्दनाक तस्वीरे सामने आई है तो लोगों का गुस्सा फिर फूटने लगा है, वहीं आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नही होने पर ग्रामीण और पीड़ित परिवार के लोग खासे आक्रोशित भी नजर आ रहे हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News