Watch video बहुरानी जुदेव ने कहा- पोस्ट में नहीं है तो क्या हुआ एक एक अपमान का बदला लेंगे , मंत्रोच्चार के साथ किया.... सुनिये प्रियम्वदा का पूरा भाषण

munaadi news image
June 08, 2022



Watch video बहुरानी जुदेव ने कहा- पोस्ट में नहीं है तो क्या हुआ एक एक अपमान का बदला लेंगे , मंत्रोच्चार के साथ किया.... सुनिये प्रियम्वदा का पूरा भाषण

munaadi news image

जशपुर मुनादी ।। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत पुरना नगर के बट सावित्री पूजा के दौरान एक युवक द्वारा किए गए आपत्तिजनक हरकत के बाद मंगलवार को पूजास्थल का पूरे मंत्रोच्चारण के साथ शुद्धिकरण किया गया और यहाँ सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन हुआ। यह सब स्व दिलीप सिंह जूदेव की बड़ी बहू पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रियम्वदा सिंह जूदेव की अगुवाई में हुआ। 

Advertisement

Advertisement


इस मौके पर शरीक होने होने आई बहुरानी प्रियम्वदा ने वहाँ मौजूद आमजनों को सम्बोधित किया और कहा कि   पुरना नगर में रहने वाली सम्मानित महिलाओं का जो अपमान हुआ है उसका बदला लिया जाएगा ।उन्होंने कहा-भले ही हम किसी पोस्ट में नहीं है लेक़िन स्व दिलीप सिंह जूदेव की बहू है यह सबसे बड़ा पोस्ट है इस लिहाज से कह सकती हूं कि महिलाओं के अपमान का बदला जरूर लेंगे । उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर सबसे पहले राज्य महिला आयोग के पास जाएंगी और राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने भी इस बात को रखा जाएगा। 




Advertisement

Advertisement

आपको बता दें बट सावित्री पूजा के दिन हुई घटना के बाद प्रियम्वदा पुरना नगर आयी थी ।महिला के साथ उनकी बैठक हुई थी।बैठक में महिलाओं ने पूजा स्थल को शुद्ध करने के लिए सुंदर कांड का पाठ कराए जाने का आग्रह किया था ।महिलाओं के आग्रह पर बहुरानी जुदेव के सहयोग से यहाँ मंगलवार को शुद्धिकरण और सुंदरकांड का भव्य आयोजन हुआ ।इस कार्यक्रम में गाँव की सैंकड़ो महिला पुरुष जमा हुए ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News