04-February-2022


पहले तालाब बनाने के नाम पर फिर सौंदर्य के नाम पर काट डाले गए कई पेड़, टाइगर रिज़र्व क्षेत्र में ठेकेदारों का हो रहा संरक्षण पढ़िए पूरी खबर



बिलासपुर मुनादी।। वन विभाग द्वारा बनाये जा रहे एक तालाब के लिए कई पेड़ों के वेवजह कटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तालाब के लिए पेड़ों को जाते जाने के अलावा भी कई पेड़ काट दिए गए। मामले में विभाग ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ऐसा ही मामला मुंगेली जिले में सामने आया है। यहां के वन विभाग की मिलीभगत से भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। यहां स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगलों में टाइगर सहित अन्य वन्यप्राणी के साथ पेड़-पौधे भी सुरक्षित नहीं दिख रहा है। अचानकमार टाइगर रिजर्व के जवाबदार अधिकारियों के संरक्षण में खुलेआम पड़ों की कटाई की जा रही है। वन्यप्राणियों के लिए खुदवाए जा रहे तालाब में ठेकेदार और अधिकारी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर रहे हैं।

https://munaadi.com/police-registered-a-case-against-the-paddy-middlemen-who-attacked-the-breaking-jashpur-patwari-so-many-sections-the-police-told-that-the-accused-read-full-news/#.YfyyTFguR0c.whatsapp

जानकारी अनुसार अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कोर जोन में 2 जेसीबी सहित 3 ट्रैक्टर की मदद से तालाब खुदाई का कार्य किया जा रहा है। अचानकमार सर्किल के साटापानी से लगे कक्ष क्रमांक 189 बीजाधोढ़ी बीट के घने जंगल में तालाब बनाने का काम पिछले एक सप्ताह से जारी है। इसकी आड़ में आसपास क्षेत्र में स्थित छोटे-बड़े सैकड़ों पेड़ों की बलि चढ़ाई जा रही है।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-paddys-middleman-started-attacking-patwari-patwari-including-sdm-tehsildar-gathered-at-the-police-station-went-to-check-huge-malpractices-in-tokens/#.Yfv7oS2oUIw.whatsapp

ऐसी गड़बड़ी से सवाल उठता है कि जिस वन विभाग के अधिकारियों को जंगल में विचरण करने वाले वन्यजीव सहित पेड़-पौधे को सुरक्षित रखने का जिम्मा है, वे खुद मशीन से जंगल को उजाड़ने के काम में लगे हुए हैं। मामले में अब तक कोई सामने नहीं आया है। जंगल की हरियाली उजड़ रही है। इससे साफ है कि कहीं न कहीं विभाग के अधिकारी ही इस भ्रष्टाचार में संलिप्त है।

https://munaadi.com/breaking-munaadi-woman-thrashed-with-firewood-quarrel-over-minor-matter-and-accused-lost-his-temper/#.YfvUD4aYW8k.whatsapp

वन क्षेत्र में चल रहे काम में बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले अचानकमार सर्किल के जंगल में जेसीबी मशीन से तालाब निर्माण का काम चल रहा था। इस काम के विरोध में एटीआर के ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग को लेकर जेसीबी मशीन और ट्रेक्टर को बंद कराया था, लेकिन मौके पर मौजूद अचानकमार के रेंजर समसुद्दीन फारूखी ने ग्रामीणों को रोजगार देने की बात कहते हुए समझाइश दे दी थी।

https://munaadi.com/the-deceitful-lover-reached-behind-the-bars-was-doing-it-by-trapping-the-minor-in-the-love-trap-the-boy-did-it-in-the-full-panchayat-read-the-full-news/

लोगों ने बताया कि ग्रामीणों के जाते ही सप्ताह भर के भीतर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर से ही तालाब खुदाई का काम करवा दिया गया। ऐसे में स्पष्ट है कि विभाग के अधिकारी ही भ्रष्टाचार में संलिप्त है। इसमें वन विभाग के कर्मचारियों की बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है।

https://munaadi.com/the-network-of-friendship-on-facebook-the-girl-trapped-in-the-illusion-of-facebook-did-it-without-understanding-police-exposed-the-accused/

इस काम में वन विभाग के अधिकारी की उदासीनता के चलते वनांचल में रहने वाले बैगा आदिवासी परिवार के सामने बेरोजगारी की समस्या खड़ी हो गई है। उन्हें किसी भी तरीके से वनांचल में रोजगार नहीं मिल रहा है। लिहाजा बैगा आदिवासी परिवार जीवन-यापन के लिए पलायन को मजबूर हो रहे हैं।

https://munaadi.com/jashpur-breaking-nagar-panchayat-antitrust-case-hearing-in-high-court-president-did-not-get-relief-read-full-news/#.YfvD2KlXc_U.whatsapp

बता दें एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल में कई कार्य प्रतिबंधित है। उसके बाद भी मशीन से काम करवाकर जंगल के हरे-भरे पड़ों की बलि चढ़ाई जा रही है। दूसरी गड़बड़ी विभाग के अधिकारियों के नाक के नीचे ही ठेकेदार खुलेआम बेखौफ अवैध मिट्टी-मुरुम उत्खनन कर रहा है।

मामले पर एटीआर कोर क्षेत्र के एसडीओ प्रहलाद यादव ने बताया कि ठेकेदार द्वारा टेंडर प्रक्रिया के तहत अचानकमार सर्किल में तालाब निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अन्य रेंज में कार्य की जानकारी मुझे नहीं है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News