टूटी छत, बंद पंखे और टपकता पानी... नौनिहालों की मजबूरी बनी जर्जर आंगनबाड़ी

munaadi news image
August 28, 2026



टूटी छत, बंद पंखे और टपकता पानी... नौनिहालों की मजबूरी बनी जर्जर आंगनबाड़ी

munaadi news image
munaadi news image

धरमजयगढ़ मुनादी।।   जिले के धरमजयगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 10 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाल तस्वीर सामने आई है। जिस भवन में नौनिहालों की देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए, वही भवन इन दिनों अपनी जर्जर हालत के कारण बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। भवन की छत जगह-जगह से टूट-फूट चुकी है और बारिश होते ही पानी टपकने लगता है। वहीं अंदर लगे पंखे भी लंबे समय से काम नहीं कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

भवन की खराब स्थिति के कारण आंगनबाड़ी केंद्र को पास स्थित प्राथमिक शाला के कक्ष में संचालित करना पड़ रहा है। ऐसे में नौनिहालों को अपने ही आंगनबाड़ी भवन में बैठने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने की समस्या बच्चों के लिए विशेष रूप से परेशानी का कारण बन रही है।


 पार्षद ने किया निरीक्षण, अधिकारी से की चर्चा

आंगनबाड़ी भवन की स्थिति की जानकारी मिलने पर वार्ड पार्षद हफीजुल्ला खान ने मौके पर पहुंचकर केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन की जर्जर छत, पानी टपकने और पंखों के बंद होने सहित अन्य समस्याओं को देखा गया। पार्षद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी से चर्चा कर भवन की स्थिति में सुधार के संबंध में जानकारी ली।

इस मामले में अधिकारी की ओर से बताया गया कि भवन के सुधार के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। हालांकि, प्रस्ताव भेजे जाने के बावजूद अब तक धरातल पर कोई ठोस और सकारात्मक पहल नहीं हो सकी है। यही वजह है कि आंगनबाड़ी केंद्र की समस्या जस की तस बनी हुई है।


 *प्रस्ताव से आगे बढ़कर अब कार्रवाई की दरकार* 


आंगनबाड़ी केंद्र छोटे बच्चों के पोषण, देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में जर्जर भवन में बच्चों के बैठने की स्थिति लंबे समय तक बनी रहना चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल प्रस्ताव भेजे जाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि भवन की वास्तविक स्थिति को देखते हुए शीघ्र मरम्मत अथवा नए भवन की व्यवस्था किया जाना जरूरी है।


Advertisement

Advertisement

वार्डवासियों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को प्राथमिकता से लेते हुए आंगनबाड़ी भवन का आवश्यक सुधार कराया जाए, ताकि नौनिहालों को बारिश, टपकती छत और असुविधाओं के बीच बैठने की मजबूरी से निजात मिल सके।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News