रायगढ़ मुनादी।। जैसा कि पहले आशंका व्यक्त की जा रही थी कि नटवर स्कूल को आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में विलय कर दिया जाएगा आखिर वही हुआ। मंत्रालय से जारी एक आदेश ने इस आशंका पर आज मुहर लगा दी है। नटवर स्कूल की जगह अंततः आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल ने ले ली है।
नटवर स्कूल के सभी व्याख्याताओं का स्थानांतरण हो गया है। हालांकि उनके साथ और कई जगहों के व्याख्याताओं का भी स्थानांतरण किया गया है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शासन के आदेश में स्पष्ट लिखा हुआ है कि चूंकि नटवर स्कूल की जगह अब आत्मानंद स्कूल ने ले लिया है इस लिए यहां से संबंधित व्याख्याताओं का स्थानांतरण किया जा रहा है।
देखिए सूची और आदेश -








