जशपुर मुनादी।। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के जिला संयोजक के खिलाफ जिले भर के कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द झा के खिकाफ़ कुंनकुरी थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी को दिए गए लिखित आवेदन में बिगत 28 जनवरी को एक फेसबुक पोस्ट का हवाला देते हुए लिखा गया है कि उंक्त पोस्ट काँग्रेस के राष्टीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के लिए लिखा गया था जो अभद्रता से परिपूर्ण है और अत्यंत अशोभनीय भी है ।
पढिये क्या लिखा है आवेदन में
श्रीमान थाना प्रभारी
धाना - कुनकुरी जिला - जशपुर ( छ 0 ग 0 )
सोशल मीडिया फेसबुक में विवेकानंद झा ( जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी ) जिला जशपुर के द्वारा सम्मानीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी वाढा जी महासचिव राष्ट्रीय कांग्रेस के विरूद्ध अभद्र एवं अपमानजनक पोस्ट डालने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही बावत् ।
महोदय ,
भी निवेदन है कि दिनांक 28.01.2022 को सोशल मीडिया फेसबुक में विवेकानंद झा ( जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी ) जिला जशपुर के द्वारा एक लिगमेद संबंधी पोस्ट डालकर सम्मानीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेलएवं श्रीमती प्रियंका गांधी वाडा जी ( महासचिव राष्ट्रीय कांग्रेस ) के विरुद्ध अश्लील , अपमानजनक , भद्दे शब्दों का प्रयोग कर एक पोस्ट डाला गया जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी के लिये " रखेल " जैसे अश्लील आपत्तिजनक एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया जिससे माननीय मुख्यमंत्री जी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी बाढ़ा जी एवं पूरे कांग्रेस पार्टी के मान - सम्मान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है एवं मानहानि हुई है । विवेकानंद झा के उक्त पोस्ट पर कई लोग भद्दे एवं अपमानजनक , अश्लील टिप्पणी कर रहे है । विवेकानंद झा द्वारा पूर्व जानबूझकर सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी के विभिन्न राजनेताओं , कार्यकर्ताओं एवं कुछ समाज विशेष के विरूद्ध अपमानजनक एवं अश्लील पोस्ट डाला जाता रहा है तथा अभद्र टिप्पणियां की जाती रही है । इस प्रकार विवेकानंद झा ने जानबूझकर सामाजिक समरसता बिगाड़ने , सम्मानीय मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव को अपमानित करने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंचाने हेतु उक्त पोस्ट जानबूझकर सोशल मीडिया में डाला गया है , जो अत्यंत ही घृणित एवं निदनीय है , तथा भारतीय दण्ड संहिता एवं साइबर एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत दण्डनीय अपराध है । ऐसे लोगो के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही किया जाना आवश्यक है ताकि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटनाकारित ना हो तथा सामाजिक सौहाद्र कायम रहे ।
अतः श्रीमान जी से विनम्र अनुरोध है कि विवेकानंद झा के विरुद्ध विधि के अनुरूप कठोर से कठोर कार्यवाही किये जाने कि कृपा करें ।
इस मामले में थाना प्रभारी कुनकुरी भाष्कर शर्मा ने बताया कि काँग्रेज़ कार्यकर्ताओ के द्वारा आवेदन दियागया गया है ।आवेदन की जांच की जाएगी ।जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा ।

