जशपुर मुनादी।। सरगुजा और जशपुर जिले के सरहद पर शुक्रवार को मवेशी तस्करों को जमकर मार पड़ी । बगीचा थाना से लगे लुंड्रा थाना के नागम बाँसपारा के पास ग्रामीणों ने भारी संख्या में मवेशियों के साथ इन्हें पकड़ लिया और डंडे से इनकी पिटाई शुरू कर दी । काफी देर तक पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने जब इनसे पूछ ताछ शुरू की तो उन्होंने इस तस्करी में शामिल अन्य तस्करों के भी नाम कबूलने शुरू कर दिए ।
तस्करों की पिटाई और इनके कबूलनामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा ।बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए दोनो तस्करों में से सोनू जायसवाल उर्फ बबन पेशेवर तस्कर है और बिगत दिनों इसी कारनामे के चलते उसे 3 महीने तक जेल में रहना पड़ा था ।
ग्रामीणों द्वारा पूछताछ किये जाने पर उन्होंने इस तस्करी में शामिल अन्य लोगो का नाम उजागर करते हुए बताया कि इन मवेशियों को बूचड़खाना ले जाया जाता है ।इसी क्रम में शुक्रवार को 2 गाड़ी मवेशी इसी रास्ते से पार किया गया ।
आपको बता दें कि लुंड्रा थाना इलाके के नागम और बाँसपारा चोर रास्ता है ।इसी रास्ते से मवेशी तस्कर मवेशियों को पार करते है ।
यह बताना भी जरूरी है कि जशपुर में आये दिन मवेशी तस्करी की घटना सामने आती है और इनके खिलाफ़ कार्रवाइयाँ भी होती है।ज्यादातर मामलों में ये तस्कर ग्रामीणों के द्वारा ही पकड़े जाते है फिर ग्रामीण इन्हें पुलिस को सुपुर्द कर देते हैं।
बहरहाल ,वीडियो में ग्रामीणों के हाथ से मार खाता यह सख्श जशपुर जिले के बगीचा का रहने वाला बताया जा रहा है और अभी तक यह भी क्लीयर नहीं हुआ है कि ग्रामीण इस मवेशी तस्कर को अपने स्तर पर ही सजा देकर छोड़ दिये या इन्हें पूलिस के हवाले कर दिया ।हम इस बात की जानकारी के लिए लुंड्रा थाने से सम्पर्क कर रहे हैं जैसे कोई नया अपडेट आता है हम आपको उस अपडेट से जरूर अवगत कराएंगे ।

