जशपुर मुनादी।।
अभी तक आपने शादी के कई कार्ड देखे होंगे और शादी कार्ड के कई डिजाइनों और कार्ड में लिखे नए नए कोटेशन भी पढ़े होंगे लेकिन आज आपको हम जिस शादी कार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं ऐसा शादी कार्ड आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा।
जिले के एक युवक द्वारा नए तरीके से छपवाए गए शादी कार्ड की चर्चा सोशल मीडिया में पूरे देश मे हो रही है और देश भर में यह कार्ड वायरल हो रहा है।
दरअसल जिले के अंकिरा के रहने वाले लोहित सिंह ने अपनी शादी का कार्ड आधार कार्ड की तरह छपवाया है ।इस कार्ड को देखकर आप कहीं से अंदाजा नही लगा सकते कि यह शादी कार्ड होगा लेकिन जब आप इस कार्ड को गौर से देखेंगे तो चौके बगैर नही रह सकते । आधार कार्ड की शक्ल में देखे जाने वाले इस विवाह निमंत्रण पत्र पूरी तरह डिजिटल है इसे छपवाया नहीं गया है । व्हाट्सएप्प और अन्य सोशल साइट के जरिये युवक द्वारा अपने मित्रों और स्वजनों को निमंत्रण कार्ड भेजा जा रहा है ।
लोहित सिंह अपने ही गाँव मे इंटरनेट, और शादी कार्ड की छपाई और कम्प्यूटर से जुड़े अन्य कार्य करते हैं और कार्ड की नई डिजाइन इनके ही दिमाग की उपज है ।

