05-February-2022


Jashpur breaking अपने ही करीबी रिश्तेदार को झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले व्यापारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , इस थाने में हुई गिरफ्तारी की कार्रवाई ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।।

जिले की कुनकुरी पूलिस ने बैग हाउस के व्यापारी को खुद के रिश्तेदार को प्रेमजाल में फांसकर दुष्कर्म करने और शादी से इंकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है ।आरोपी का नाम चंदन ताम्रकार बताया जा रहा है जो कुनकुरी का रहने वाला है ।थाना कुनकुरी के अपराध क्रमांक18/22 धारा 376 ,2,n के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।

                                 कुनकुरी पूलिस ने बताया कि   दिनांक 13.12.2021 प्रार्थिया थाना अम्बिकापुर में अपराध पंजीबद्ध कराई की कुनकुरी का चंदन ताम्रकर वर्ष 2018 से प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा है एवम अब शादी करने से इनकार कर रहा है अपनी शादी किसी दूसरी जगह तय कर रहा है  जिस पर से थाना अम्बिकापुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।घटना स्थल थाना कुनकुरी का होने से थाना कुनकुरी में दिनांक 22/1/22 को अपराध क्रमांक 18/22 धारा 376 ,2,n कायम कर विवेचना में लिया गया । आरोपी चंदन ताम्रकार का लगातार पता सजी कर आज दिनांक 5/2/22 को चंदन  ताम्रकर पिता मोती लाल ताम्रकर उम्र28 वर्ष निवाशी गिनाबहार रोड़ कुनकुरी को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवम आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है । प्रार्थिया और आरोपी आपस मे करीब के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।



                                              प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी  को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुनकुरी उ.नि. भास्कर शर्मा, सउनि बैजंती किंडो , आरक्षक मनोज एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News