05-February-2022


Breaking jashpur मुहब्बत का ड्रामा रचकर 7 वर्षो तक झांसे में रखा और हो गया लापता , फिर पूलिस ने जो किया वैसा बहुत कम होता है ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी। खबर जशपुर जिले के बग़ीचा थाने से आ रही है, जहां पुलिस ने महज 5 घंटे के अंदर एक फरेबी प्रेमी को गिरफ्तार कर कार्यवाही कर रही है।

घटना के संबंध में जो जानकारी मिल रही है उस अनुसार ग्राम लोटा का कृष्णा यादव पिता पीताम्बर यादव एक स्थानीय युवती को ही प्रेम पाश में फंसा कर 2014 से 7 सालों तक दुष्कर्म करता रहा। तथा उस युवती को शादी का झांसा भी देता रहा, इस बीच उसने युवती का गर्भपात भी करा दिया।

जिसमे युवती की तबियत बहुत ही खराब हो गयी, और स्थिति इतनी गंभीर बनी की वह मरते मरते भी बची। इस बीच बीते कुछ महीनों में फरेबी युवक ने युवती से दूरियां बनाना शुरू किया। और तब युवती लड़के के घर पहुंच कर युवक का पता करने पर घर वालों ने नही पता है कह कर युवती को भगा दिया। परेशान युवती शाम बग़ीचा थाने पहुंच गयी। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस ने फौरी कार्यवाही करते हुए रात को ही फरेबी प्रेमी को ढूंढने निकल गयी, जहाँ लुंड्रा थाने के पसेना ग्राम से रात्रि में ही पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी एस आर.भगत ने बताया कि मामले में 376 के तहत प्रकरण दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर न्यायलय में भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

मामले में थाना प्रभारी एस आर, भगत, एएसआई नीता कुर्रे एवं एएसआई संतोष सिंह, आरक्षक सुधीर मिश्रा, मुकेश पांडेय की महती भूमिका रही l जिन्होंने रात में ही सरगुजा के लुंड्रा थाना क्षेत्र के पसेना ग्राम से गिरफ्तार किया है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News