जशपुर मुनादी ।। खबर दुलदुला से आ रही है। यहाँ के बंगुरकेला गाँव मे एक बच्चे के उपर निर्माणाधीन दीवाल गिर जाने से बच्चे की मौत हो गयी है।
जानकारी के मूताबिक शनिवार की दोपहर 3 साल का बच्चा अनीश पिता अजित नारायण जगत अपने ही घर के निर्माणाधीन पानी टंकी का दीवाल के आस पास खेल रहा था तभी अचानक दीवाल गिर गया और 3 साल का बच्चा दीवाल के मलबे के नीचे दब गया ।
बच्चे के परिजन आनन फानन में बच्चे को दुलदुला अस्पताल ले आये लेकिन थोड़ी देर बाद बच्चे की मौत हो गयी ।
दुलदुला थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि बारिश के चलते दीवाल की नींव कमजोर हो गयी थी ।
बच्चा इसी दीवाल के पास खेल रहा था तभी अचानक यह हादसा हो गया ।

