06-February-2022


एसपी अभिषेक मीना के उम्मीद पर खरा उतर रहे शहर कोतवाल, फिर पकड़ा अवैध शराब, पुलिस को देखकर जब भागने………. पढ़िये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। शनिवार की शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को मुखबिर द्वारा ग्राम लाखा के भालू चाबा जंगल नाला के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बनाये जाने की सूचना दिया गया। सूचना पर थाना प्रभारी हमराह स्टाफ कार्रवाई के लिये रवाना हुये। पुलिस टीम तत्काल भालू चाबा जंगल नाला के पास लाखा में घेराबंदी कर रेड किया गया।
पुलिस की घेराबंदी देख शराब बनाने वाले दो व्यक्ति अंदर जंगल की ओर भागने लगे जिसे पुलिस स्टाफ द्वारा दौडा कर पकडा गया, जिनसे नाम, पता पूछने पर अपना-अपना नाम बोधराम यादव पिता स्व. दायराम यादव उम्र 27 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती लाखा ,गणेश राम यादव पिता डिग्री लाल यादव उम्र 48 वर्ष निवासी लाखा बसाहट हाल मुकाम मिट्ठुमुडा दुर्गा चैक के पास चैकी जुटमिल रायगढ़ का होना बताये।


पास ही जंगल अंदर सूखे पेडों की लकड़ियां काट रहे गवाहों के समक्ष पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को मौके पर लाकर उनके कब्जे से 02 नग 20-20 लीटर वाली जरिकेन भरा 40 लीटर एवं 01 नग 10 लीटर जरिकेन में भरा 05 लीटर महुआ शराब कुल 45 लीटर महुआ शराब कीमती 9000 रूपये, 20 किलो महुआ लहान पास, 03 नग छोटे बडे गंजी, 01 स्टील का थाली, 02 नग टीन का टीपा एवं 01 नग नीले रंग का दो फीट पाईप को पेश करने पर विधिवत जप्ती की गई ।


आरोपी बोधराम यादव एवं गणेश राम यादव को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिन पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर आज आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा । कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष नागर, प्रधान आरक्षक अनंतराम तिवारी, आरक्षक मनोज पटनायक, कोमल तिवारी और राजूराम भगत शामिल थे ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News