रायपुर मुनादी ।। काले झंडे को लेकर सियासी बवाल जारी है | पूर्व मंत्री राजेश मूणत की गिरफ्तारी के विरोध में बीजेपी का धरना प्रदर्शन आज भी जारी है | पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह , नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक , राजेश मूणत समेत तमाम बीजेपी कार्यकर्ता विधानसभा थाने में धरने पर बैठे है |
आज दोपहर 3 बजे राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग भी करेंगे | पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग है | 24 घंटे के अंदर पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग मांगे नहीं मानी जाने पर सोमवार को रायपुर बंद का करेंगे आह्वान |
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि मद और अहंकार में डूबी हुई सरकार को जगाने का धरना है | जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ कल की घटना हुई | पूर्व मंत्री के साथ इस प्रकार अभद्रता हुई | जिस प्रकार पुलिस ने तांडव वहां किया, उस मुद्दे को लेकर आज कल से धरना पर बैठे हैं |
हमारे कार्यकर्ता की यही मांग है कि जो दोषी है पुलिस अधिकारी उस पर तत्काल कार्रवाई करें ,उन्हें निलंबित करें और इन सारे विषयों को लेकर कल से आज तक इस बात को लेकर चर्चा हम कर रहे हैं | उम्मीद भी कर रहे थे कि सरकार इस पर त्वरित कार्रवाई करेगी ,क्योंकि पुलिस की भूमिका आने वाले समय में यहां सही नहीं होगा |
आज यह जो आंदोलन चल रहे हैं ,यह सतत जारी रहेगा | पूरे छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता भी धीरे-धीरे जुड़ेंगे अभी रायपुर शहर और ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता एक-एक दिन आएंगे और धरने पर बैठेंगे | क्योंकि यह लड़ाई लंबी चलेगी और भारतीय जनता पार्टी लड़ाई के लिए तैयार है | जब तक सरकार नहीं चाहती कि तब तक आंदोलन जारी रहेगा राज्यपाल को भी ज्ञापन देंगे और धन के बारे में जानकारी देंगे रायपुर बंद के संबंध में भी जनता से आग्रह |

