06-February-2022


Breaking jashpur पटवारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आया नया ट्विस्ट , पटवारी संघ ने कलेक्टर और एसडीएम को लिखा ऐसा पत्र ," कल से नहीं करेंगे काम" पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। बीते 3 फरवरी को तपकरा थाना क्षेत्र के मसरी घाट में पटवारी हल्का नम्बर 11(घुमरा)ब्रजेश बेहरा के उपर धान के बिचौलिओ के द्वारा किये गए हमले को लेकर पटवारी संघ लामबंद होने लगे है।

पटवारी संघ ने जिले के कलेक्टर और फरसाबहार एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा है कि अगर ब्रजेश बेहरा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियो की 3 दिवस के भीतर गिरफ्तारी नहीं होती है तो पटवारी संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर हो जाएगा।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-thieves-came-to-pick-up-and-ran-away-investigation-revealed-they-were-also-involved-5-people-arrested-read-full-news/

ज्ञापन में लिखा गया है कि पटवारी की लिखित शिकायत पर तपकरा थाना में आरोपो नन्दकुमार और हृदयानन्द यादव एफआईआर तो दर्ज कर ली गयी है लेकिन अभी तक दोनो आरोपियो की गिरफ्तारी नहीं हुई। 3 तारीख की घटना से पटवारी अमला काफी भयभीत है और काम करने में असहज महसूश कर रहा है।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-the-wall-fell-on-the-three-year-old-child-the-innocent-buried-under-the-rubble-died-in-a-while-read-the-full-news/#.Yf9cDWoou2I.whatsapp


आपको बता दें कि पटवारी संघ ने बिगत 4 फरवरी को ज्ञापन सौंपा है उस हिसाब से आज 3 दिन की मियाद भी पूरी होती दिख रही है और अभी तक आरोपी के गिरफ्तारी की खबर नहीं आयी है याने अगर कल रविवार देर रात तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमबार से पटवारी हड़ताल पर चले जाएंगे ।

https://munaadi.com/the-ruckus-over-the-black-flag-is-not-stopping-the-bjp-demands-the-governors-intervention-viral-in-social-media-read-news/

आपको बता दें कि 3 फरवरी शाम करीब पौने 6 बजे पटवारी ब्रजेश बेहरा टोकन सत्यापन के लिए मसरी घाट के के किसान निस्तोर के घर गया था तभी अचानक आरोपी किसान के घर पहुंच गए और पटवारी के साथ मारपीट करते हुए उसका गला दबाने लगे । इस घटना की खबर लगते ही फरसाबहार एसडीएम ,तहसीलदार और फरसाबहार पटवारी संघ रात को ही तपकरा थाना आ गए थे ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News