जशपुर मुनादी।। शनिवार को राजधानी रायपुर में प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेश मूणत द्वारा पुलिसकर्मियों और काँग्रेस के लोगो के लिए अपशब्द कहे जाने का जशपुर में विरोध शुरू हो गया है। जिले के कासाबेल और पत्थलगाँव मे इस घटना के विरोध में पूर्व मंत्री का पुतला दहन किया गया ।
प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार पत्थलगांव में युंका अध्यक्ष अंकित शर्मा के नेतृत्व में पूर्व मंत्री राजेश मूणत का पुतला दहन किया गया । गौरतलब है कि कल रायपुर में भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने खुलेआम पुलिस के आला अधिकारियों समक्ष पुलिसकर्मियों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अश्लील गालियां दी थी एवं अभद्रता की थी जिसके कारण इस कृत्य का प्रदेश युवा कांग्रेस कड़ा विरोध पूरे प्रदेश में कर रही है जिसका जगह जगह विरोध हो रहा है । मामले का विरोध करते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि जिस तरह प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास कार्यो को लगातार गति दे रही है और विपक्ष मुद्दाविहीन हो गई है जिससे भाजपा बौखला गई है और अभद्रता पर उतर आये है और पूर्व मंत्री के अभद्रता को भाजपा के आला नेताओ के द्वारा अभद्रता को समर्थन करना भी दुखद है भारतीय जनता पार्टी अपने आप को संस्कारी पार्टी कहती है क्या यही उनका संस्कार है । इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अतुल त्रिपाठी, यूथ कांग्रेस महासचिव रामकिशन यादव, महासचिव यम सिदार, विधानसभा उपाध्यक्ष मोनू सिंह, नरसिंह गिरी, हेमंत चौहान, इस्माइल खान, अमन शर्मा, समीर खान, पंकज लकड़ा माइकल भाटिया,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
कासाबेल में भी किया गया पुतला दहन
कासाबेल युवक कॉंग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस रवि शर्मा के नेतृत्व में पूर्व मंत्री राजेश मूणत का पुतला दहन किया। पूर्व मंत्री का प्रदेश युवा कांग्रेस कड़ा विरोध कर रही है इस क्रम में जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि जिस तरह प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास कार्यो गति दे रही है और विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया जिससे भाजपा बौखला गई है और अभद्रता पर उतर आये है और पूर्व मंत्री के अभद्रता को भाजपा के आला नेताओ के द्वारा अभद्रता को समर्थन करना भी दुखद है । भारतीय जनता पार्टी अपने आप को संस्कारी पार्टी कहती है क्या यही उनका संस्कार है । जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने तीखे कटाक्ष किये और विपक्ष पर सवाल उठाए ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस सचिव हंसराज अग्रवाल ,जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस रवि शर्मा ब्लॉक,ब्लॉक उपाध्यक्ष ललित जैन ,विजय यादव ,मारशेल एक्का , रज्जू भाटिया ,युवा नेता अंकित गोयल ,मुकेश गुप्ता ,हर्ष विजय खाखा,मनोज सरकार अजीत साय व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे ।

