जशपुर मुनादी ।। पटवारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी के बाद एक्शन में आई तपकरा पूलिस ने पटवारी के उपर जानलेवा हमला करने वाले दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
तपकरा पूलिस थाना प्रभारी एल आर चौहान ने दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनो के उपर शासकीय सेवक से मारपीट,शसकीय कार्य मे बाधा उतपन्न करने व पटवारी का गला दबाकर जानलेवा हमला हमला करने के आरोप हैं।
आरोपी के नाम नन्दकुमार यादव व हृदयानन्द यादव है। बीते 3 फरवरी को टोकन सत्यापन के दौरान दोनो ने घुमरा मसूरी घाट में पटवारी ब्रजेश बेहरा पर हमला कर दिया था ।
पटवारी संघ ने कलेक्टर व एसडीएम को 3 दिनों का अल्टीमेटन देते हुए ज्ञापन सौंपा था कि 3 दिवस के भीतर अगर दोनो आरोपियो की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पटवारी संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल करने पर मजबूर हो जाएगा।

