07-February-2022


काला झंडा कांड के बाद अपने ही नेताओं से घिरने लगे भाजपा के बड़े नेता , ग्रासरुट के भाजपा नेताओं से बड़े नेताओं से कहा-भुपेश बघेल से सीखिए कैसे होती है…..पढिये पूरी रिपोर्ट जनिये क्या चल रहा है भाजपा के भीतर …….



सियासत की मुनादी ।। देश के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन के दौरान पूर्व मंत्री राजेश मूणत और और वहां मैजुद पुलिस के अधिकारियों के बीच जो कुछ भी हुआ यह किगना सही है या कितना गलत है इसका फैसला तो बाद में भी हो जाएगा लेकिन इस घटना के बाद भाजपा के भीतर जो शुरू हो रहा है वो भाजपा के लिए कत्तई अच्छा नही हो सकता ।

इस घटना के बाद भाजपा के लिए ग्रास रुट पर काम करने वाले भाजपा नेताओं में बड़े नेगाओ को लेकर गुस्सा इतने उफान पर है कि बात सोशल मीडिया प्लेटफार्म तक पहुंच गई है । काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन तक के बीच जो हंगामा ऑफ बवाल हुआ उसको लेकर पार्टी के आला नेताओं की चुप्पी पर ग्रासरूट के नेता सोशल मीडिया में खुल्लम खुल्ला अपनी भड़ास निकाल रहे हैं ।

https://munaadi.com/breakinh-jashpurpolice-swung-into-action-after-warning-of-patwaris-both-the-accused-who-attacked-patwari-arrested-read-full-news/

सोशल मीडिया मीडिया की पीच पर बीते 3 वर्षो से कांग्रेस के खिकाफ़ धुआंधार बैटिंग करने वाले जशपुर सोशल मीडिया के जिला संयोजक विवेकानन्द झाँ ने अपने फेसबुक वॉल पर अपने पार्टी के बड़े नेताओं को लिखा है कि उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से काफी कुछ सीखने की जरूरत है । उन्होंने लिखा है कि कार्यकर्ताओं के लिए पहली लाठी खाने का दम अगर किसी मे है तो वो भुपेश बघेल में है और यही माद्दा उनके पार्टी के नेताओं में भी होना चाहिए जो नहीं है यह काला झंडा कांड के बाद साबित हो गया ।

https://munaadi.com/the-ruckus-over-the-black-flag-is-not-stopping-the-bjp-demands-the-governors-intervention-viral-in-social-media-read-news/

सोशल मीडिया के नेता ने क्या कुछ लिखा है हम आपको उसे भी बताएंगे इससे पहके आपको विवेकानन्द झा के बारे में बता दें ये सोशल मीडिया के फायर ब्रांड नेताओं में से माने जाते हैं । जिले के काँग्रेस के तीनों विधायको से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पर सीधे शब्दों में सीधा हमला करने के चलते इन्हें काँग्रेस का खाटी दुश्मन माना जाता है । इनकी इस तलखियत के चलते काफी कम समय मे यहाँ इनकी खुद की एक बड़ी आईटी टीम स्थापित हो चुकी है। बीते कुछ वर्षों से लगातार भाजपा के सोशल मीडिया का नेतृत्व कर रह रहे हैं।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-ex-minister-murats-protest-started-in-the-district-murats-effigy-burnt-ex-ministers-effigy-burnt-at-these-places-read-full-news/

बहरहाल अब यह भी जान लीजिए कि सोशल मीडिया के इस भाजपा नेता ने अपने ही पार्टी के बड़े नेताओं के लिए क्या कुछ लिखा है -----

राहुल गांधी के दौरे के विरोध में भाजपा युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खूब पराक्रम दिखाया रायपुर में. कई युवा कार्यकर्ताओं को जेलों में ठूंस दिया गया. कई कार्यकर्ताओं ने लाठियाँ भी खाईं, कई तो अभी भी कराहते हुए पड़े हुए हैं अस्पतालों में..
पर इस पूरे पराक्रम प्रदर्शन में भाजपा का कोई अग्रणी नेता नजर नहीं आया सड़कों पर, छत्तीसगढ़ भाजपा के ज्यादातर मठाधीश रायपुर के इर्द-गिर्द ही रहते हैं पर सबके सब नदारद से रहे. सोशल मीडिया पर एकाध ट्वीट-पोस्ट की खानापूर्ति करने के बाद कार्यकर्ताओं को अपने हाल पर छोड़ दिया मठाधीशों ने..

शायद यही वजह है कि कल जब राजेश मूणत जी कराह-कराह कर ये जताते रहे कि उनपर बेदर्दी से लाठियाँ भांजी है बघेल जी की पुलिस ने, तो भी प्रदेशभर के भाजपाई कार्यकर्ताओं में कोई आक्रोश नहीं उमड़ा..
गनीमत रही कि अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के शिस्टाचारवश पूर्व मंत्रीगण थाने जरूर पहुंच गए अपने साथी, पूर्व मंत्री मूणत जी की व्यथा बाँटने..
"शेख अपना अपना देख" वाली जो फितरत बना ली है भाजपाई मठाधीशों ने, शायद आम कार्यकर्ता ने भी आत्मसात कर लिया है उस फितरत को अब..

पुनरुत्थान के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा को जरूरत है एक अदद नेता की जो भूपेश बघेल की तरह पहली लाठी खाने का गुर्दा रखता हो..
जो युवा मोर्चा के रंगरूटों को खरपतवार की तरह मरने-कटने न छोड़ दे मैदान में, बल्कि सामने खड़ा होकर दिशा दे, भरोसा दे, नेतृत्व दे.

क्या है कोई #दिलीपसिंहजूदेव छत्तीसगढ़ भाजपा की तरकश में अब??













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News