जशपुर मुनादी ।। जिले की सन्ना पुलिस ने शौचालय में छापा मारकर तकरीबन डेढ़ किलो गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।
पूलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सन्ना निवासी एक महिला के द्वारा शौचालय के भीतर भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है।सूचना की पुष्टि के लिए सन्ना थाना पुलिस ने जब महिला के घर जाकर उंसके शौचालय का मुआयना किया तो पाया कि यहाँ एक पैकेट में तकरीबन 15 हजार के कीमत के डेढ़ किलो गांजा छिपाकर रखा गया है। पूलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर गाँजा जप्त कर लिया गया है।

