07-February-2022


Breaking jashpur पूलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार भेजा जेल, 12 साल पहले किया था ये काम, पढिये पूरी खबर जानिए पूरा मामला , पुलिस ने आम जनता से की अपील



जशपुर मुनादी।। बेरोजगार युवक से शिक्षाकर्मी वर्ग -03 में नौकरी लगाने के नाम पर रू. 1,10,000 (एक लाख दस हजार) की ठगी करने वाले आरोपी शिक्षक बुधराम राम को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध सिटी कोतवाली जशपुर में धारा 420 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध,किया गया था। पूलिस ने अपील की है कि नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वालों से बचें एवं तत्काल पुलिस को सूचना दे।


घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 06 फरवरी को प्रार्थी समल साय उम्र 32 साल निवासी दवनकरा थाना चंदौरा जिला सूरजपुर (छ.ग.) ने 07 फरवरी को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसे बुधराम राम (शिक्षक) द्वारा शिक्षाकर्मी वर्ग -03 में नौकरी लगा देने के नाम पर 11 जनवरी 2009 को बस स्टैंड जशपुर में रू. 10,000 (दस हजार रू.) तथा 18 जनवरी 2009 को ग्राम टांगरटोली में रू. 1,00,000 (एक लाख रू.) लिया है।

https://munaadi.com/mla-ts-baba-and-chief-minister-bhupesh-baghel-danced-fiercely-in-this-marriage-watch-video-and-read-full-news/#.YgCu9-EZslg.whatsapp

प्रार्थी का उक्त नौकरी नहीं लगने पर बुधराम राम से अपना पैसा वापस मांगने पर टाल-मटोल कर पैसा खर्च हो जाने की बात कहने पर रिपोर्ट करने से आरोपी बुधराम राम के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में धारा 420 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-when-the-police-raided-the-inside-of-the-toilet-the-eyes-of-the-police-were-stunned-they-were-kept-here/


प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी की लगातार पता-तलाश की जा रही थी, इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर उसके निवास में होने की जानकारी मिलने पर अविलंब थाना से निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ध्रुर्वे हमराह स्टॉफ के उसके निवास में दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया।

https://munaadi.com/the-politics-is-not-stopping-on-the-flag-scandal-these-ministers-of-the-government-called-a-press-conference-told-what-happened-that-day-also-the-name-plate-installed-in-their-bungalow-st-ac-act/#.YgDfAreo0wA.whatsapp

आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी बुधराम राम उम्र 52 वर्ष मूल निवासी बेहराखार थाना नारायणपुर हॉल-डुगडुगिया कुनकुरी को 06 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ध्रुर्वे, स.उ.नि. किशन चैहान, आर. नारायण राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News