बिलासपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सोमवार को बिलासपुर में 15 साल के नाबालिग लड़के की हत्या और अपहरण के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, तीनो आरोपियों की पहचान बिलासपुर के अभिषेक दान (20), साहिल उर्फ शिबू खान पिता (19) और रवि खाण्डे (19) के रूप में हुई है।
पीड़ित नाबालिग के पिता ने रविवार को पुलिस में अपहरण और फिरौती मांगने की शिकायत की थी।
पुलिस ने बताया कि काल रिकॉर्डस्क आधार पर आरोपियों में से एक अभिषेक से पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देना काबुल किया।
आरोपी ने बताया कि उसके साथी साहिल खान उर्फ शिबू और रवि खाण्डे शाम 05ः30 बजे के लगभग मोटर साइकिल से तारबाहर होते हुए वहां से अपहृत बालक और आरोपी के साथ बिलासाताल कोनी थाना क्षेत्र शराब भट्टी गए।
उसके बाद आरोपी अभिषेक के गांव में स्थित पोल्ट्री फॉर्म में मृतक को धोखे से ले जाकर तीनों आरोपियों ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दिया तथा मृतक के शव को अपने साथ लाये एक प्लास्टिक के बोरी में भरकर मोटर साइकिल से रतनपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग से रानी गांव के आगे एक पुल के नीचे छिपा दिया।
आरोपियों ने नाबालिग की हत्या के बाद मृतक के फोन से उसके पिता को फोन कर 50,00,000/- की फिरौती के लिए फोन किया और फोन बंद कर दिया और फोन को बिलासा ताल के पास छुपा दिए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपने-अपने घर जाकर सो गये।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृत नाबालिग के शव को बरामद कराया और घटना में इस्तेमाल किए गए मृतक के मोबाईल फोन हत्या करने के लिए प्रयुक्त चमड़े का बेल्ट को भी जप्त किया।

