07-February-2022


जशपुर में भजपाईयों को पछाड़ने की बनी रणनीति , कांग्रेस अब इस तंत्र के जरिये भाजपाईयो को देगी जवाब , पढिये पूरी खबर जानिए आखिर कांग्रेस …….



जशपुर मुनादी ।। कांग्रेस आईटी सेल अपने तंत्र को जशपुर जिले में मजबूत करने में लग गयी है ।संगठन ने जिले को केंद्र में रखते हुए आज प्रदेश में पहली दफा जाशपुर में आईटी सेल की वर्चुअल बैठक हुई । कहा जा रहा था कि पूरे प्रदेश में जशपुर में कांग्रेस की आईटी सबसे फिसड्डी है नतीजतन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भाजपा की आईटी कांग्रेस को पछाड़ने में तेजी से कामयाब हो रही है ।

इन तथ्यों के सामने आने के बाद कांग्रेस आईटी सेल ने जशपुर जिले पर विशेष फोकस करते हुए नई रणनीति बनाने में जुट गई है । इस रणनीति के तहत सोमबार को आईटी सेल लोकसभा अध्यक्ष और आईटीसेल के संगठन जिला प्रभारी की मौजूदगी में संगठन के जिले भर के पदाधिकारियों की बैठक ली गयी ।

https://munaadi.com/breaking-news-15-year-old-minor-boy-was-murdered-murdered-by-putting-the-corpse-in-a-sack-after-the-murder-called-the-father-of-the-deceased-for-ransom-and-called-the-phone/

आईटी सेल के जिलाध्यक्ष नीरज पारीक ने बताया कि शनिवार को जिले में कांग्रेस आईटी सेल की बैठक कांग्रेस आईटी सेल जिलाध्यक्ष नीरज पारीक के नेतृत्व में ऑनलाइन माध्यम से रखी गई जिसमें संगठन निर्माण एवं कांग्रेस की विचारधारा, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की जा रही जनहितकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कहीं गई।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-police-arrested-the-teacher-sent-him-to-jail-did-this-work-12-years-ago-read-the-full-news-know-the-whole-matter-the-police-appealed-to-the-general-public/

बैठक में जसपुर जिला आईटी सेल प्रभारी दीक्षांत चंद्राकर जिला लोकसभा आईटी सेल अध्यक्ष वसीम खान आईटी सेल प्रदेश सह सचिव अभय सोनवानी आईटी सेल प्रदेश सह सचिव कुमारी आशिका कुजूर एवं जिले के सोशल मीडिया पर कांग्रेस की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने वाले समस्त सदस्य उपस्थित रहे।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News